आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...
बुधवार, अप्रैल 07, 2010
पाखी की हैवलॉक द्वीप (Havelock island) यात्रा
सोमवार, अप्रैल 05, 2010
पाखी के जन्मदिन से जुड़े लिंक्स
आज अक्षिता का जन्मदिन है : हिंदी ब्लागरों के जन्मदिन
जन्म-दिवस पर पाखी के लिए उपहार : सरस पायस
नन्हीं-मुन्नी ब्लोगर अक्षिता को जन्म-दिन की शुभकामनायें : ताका-झाँकी
एक परिवार जिसके सभी सदस्य करते हैं ब्लागिंग : नव-सृजन
पाखी को जन्म-दिवस की बधाइयाँ : शब्द सृजन की ओर
हैप्पी बर्थडे टू पाखी : शब्द-शिखर
एक परिवार जिसके सभी सदस्य करते हैं ब्लागिंग : भड़ास
पाखी को जन्मदिन की बधाई : यदुकुल
आज (25 मार्च) मेरा जन्म-दिन है : पाखी की दुनिया
पाखी के जन्म-दिन की झलकियाँ : पाखी की दुनिया
मुस्कानों की सुंदर झाँकी : चर्चा मंच
**************************************************************
चलते-चलते एक नजर इधर भी....
मम्मी मेरी सबसे प्यारी : माँ
मम्मी मेरी सबसे प्यारी : शब्द-शिखर
मैं भी पढ़ना सीख रही हूँ : सरस पायस
मन ललचाती : नन्हा मन
ख़ुशियों की बरसात : चर्चा मंच
शनिवार, अप्रैल 03, 2010
पाखी की जनगणना हो गई और आपकी...
बुधवार, मार्च 31, 2010
अंडमान में रिमझिम-रिमझिम बारिश
मंगलवार, मार्च 30, 2010
शुक्रवार, मार्च 26, 2010
पाखी के जन्म-दिन की झलकियाँ
ये रहा मेरा बर्थ-डे केक
( इस पोस्ट की चर्चा मुस्कानों की सुंदर झाँकी (चर्चा मंच-103) के अंतर्गत भी देखें )
गुरुवार, मार्च 25, 2010
बुधवार, मार्च 24, 2010
पोर्टब्लेयर के तीन खूबसूरत म्यूजियम की सैर
एन्थ्रोपोलाजिकल म्यूजियम के बाद हम लोग फिशरीज म्यूजियम गए. यहाँ अन्दर फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है. यहाँ पर ढेर सारी मछलियाँ हैं. इसके अलावा डोल्फिन (Dolphin), शार्क (Shark), व्हेल (Whale) सहित अंडमान के राज्य-जीव समुद्री गाय (Dugong creek) के कंकाल भी यहाँ देखे जा सकते हैं. व्हेल का कंकाल तो इतना विशालकाय था कि मैं दंग रह गई. फिर हम समुद्रिका (नेवेल मरीन म्यूजियम) गए, यह हमारे घर के बगल में ही है.
खूबसूरत मछलियाँ और प्रवाल (Corals) तो और भी खूबसूरत लगते हैं.ये देखिये कछुए (Turtle) की मोटी खाल. अंडमान में चार तरह के कछुए मिलते हैं, इन्हीं में से ओलिवे-रिडले (Olive Ridley)भी हैं.
खूबसूरत सीपियाँ और शंख तो बड़े मनभावन लगे.
अंडमान-निकोबार (Andaman & Nicobar Islands) के आदिवासियों का एक चित्र यहाँ भी.
भारत के एकमात्र जागृत ज्वालामुखी 'बैरन ज्वालामुखी' (Barren Volcano) का चित्र भी यहाँ दिखा। सुनामी (Tsunami) के दौरान यह पुन : जागृत हुआ था, फ़िलहाल 2006 से शांत है।
...तो मजेदार रहा न मेरा यह म्यूजियम-टूर और आप लोगों को भी मैंने बैठे-बैठे यहाँ की सैर करा दी। आप लोग भी यहाँ आइयेगा तो ये म्यूजियम जरुर घूमने जाइएगा और हाँ, पाखी को नहीं भूलियेगा !!
शनिवार, मार्च 20, 2010
मेरी नन्हीं गौरैया
मुझे गौरैया बहुत अच्छी लगती है। उसकी चूं-चूं मुझे खूब भाती है. कानपुर में थी तो हमारे लान में गौरैया आती थीं. उन्हें मैं ढेर सारे दाने खिलाती थी. दाने खाकर वे खुश हो जातीं और फुर्र से उड़ जातीं. हमारे लान में एक पुराना सा बरगद का पेड़ था, उस पर गौरैया व तोते खूब उधम मचाते. वहीँ एक बिल्ली भी थी, वह हमेशा उन्हें खाने की फ़िराक में रहती. उस बिल्ली को देखते ही मैं डंडे से मारने दौड़ती.
कर यहाँ आ जातीं तो कितना मजा आता. यहाँ हमारे घर के पीछे अंडमान टील हॉउस है. इन दोनों के बीच में खाई है, जहाँ ढेर सारे पेड़-पौधे हैं. रोज शाम को वहां चिड़ियों को देखती हूँ, पर कानपुर वाली गौरैया की अभी भी याद आती है। पता नहीं अब उसे कोई दाना खिलाता भी होगा या नहीं. पापा ने बताया आज 'विश्व गौरैया दिवस' है, तो मुझे अपनी गौरैया की और भी याद आई. मम्मी के साथ मिलकर एक प्यारा सा गीत बनाया. आप भी पढ़ें और अपनी राय दें-सोमवार, मार्च 15, 2010
शुक्रवार, मार्च 12, 2010
आपका बचा खाना किसी बच्चे की जिंदगी है !!
यह सन्देश किसी ने मेरे मेल पर भेजा था। बड़ा अच्छा सन्देश मिला, सो आप सब भी इस पर गौर करें, आखिरकार बच्चे किसे अच्छे नहीं लगते. बच्चे मन के सच्चे...उन्हें सच्चाई की ओर बढ़ने में आप भी मदद करें क्योंकि पेट की भूख कई बार बच्चों को गलत रास्ते पर ले जाती है. कई बार ब्लॉग के माध्यम से हम दूसरों का भी हित कर सकते हैं, उन्हें कम से कम एक समय की रोटी दे सकते हैं और कभी-कभी जिंदगी भी !!अगर आगे से कभी आपके घर में पार्टी/समारोह हो और खाना बच जाये या बेकार जा रहा हो तो बिना झिझके आप 1098 (केवल भारत में) पर फ़ोन करें। यह एक मजाक नहीं है। यह चाइल्ड हेल्पलाइन है. वे आयेंगे और भोजन एकत्रित करके ले जायेंगे।




