इस बार बजट में वित्त-मंत्री जी ने गुब्बारे व खिलौने सस्ते कर दिए हैं, सो मेरी तो बल्ले-बल्ले है. ढेर सारे गुब्बारे उड़ाउंगी और प्यारे-प्यारे खिलौने खरीदूंगी. आप भी मेरे साथ खेलना न भूलना !! 
आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...
बुधवार, मार्च 03, 2010
सोमवार, मार्च 01, 2010
टेंशन की बात : शेर, बाघ सब गायब
अपने देश में तेजी से बहुत सारे जीव-जंतुओं की संख्या कम होती जा रही है. पता नहीं जब तक हम बड़े होंगें ये देखने को मिलें या नहीं. लगता है कि हम उन्हें सिर्फ पुस्तकों में पढ़ेंगें तथा खिलौने के रूप में खेलेंगें. 2008 में हुई गणना के अनुसार देश में 359 शेर, 1411 बाघ, 2,358 गैंडे और 27,694 हाथी हैं. इसके बाद तो आज 2010 तक इनकी संख्या और भी कम हो गई होगी. इस साल अब तक 05 बाघों की मौत हो चुकी है. हम बच्चों के लिए यह बड़ी चिंता का विषय है कि यदि इसी तरह ये ख़त्म होते रहे तो हम इन्हें कैसे देख पायेंगें. डायनासोर जैसे जानवरों का उदाहरण हमारे सामने है. फ़िलहाल मैं तो अपने टाइगर के साथ खेलकर खुश हूँ, पर यह सब देखकर मेरे साथ मेरा टाइगर भी दुखी हो जाता है...!!
रविवार, फ़रवरी 28, 2010
मजेदार है होली का रंग-बिरंगा त्यौहार
पिछले साल मैंने होली कानपुर में खेली, इस बार अंडमान में खेलूँगी. पहले मैं सोचती थी कि यहाँ पर पिचकारी, रंग, गुलाल नहीं मिलेगा पर ऐसा नहीं है. मैंने तो इस बार दो पिचकारी खरीदी है. उसमें ढेर सारे रंग भरकर सुबह-सुबह मम्मी-पापा को रंगना है. और हाँ होली की गुझिया भी मिलेगी. कितना मजेदार है न होली का यह रंग-बिरंगा त्यौहार. आप सब मुझे होली पर ढेर सारा प्यार दीजिये !!शनिवार, फ़रवरी 27, 2010
शुक्रवार, फ़रवरी 19, 2010
पाखी उड़ी हेलीकाप्टर पर
अंडमान में हेवलाक दीप सबसे लम्बा और सबसे खूबसूरत है. 11 फरवरी को मैं मम्मी-पापा के साथ वहाँ घूमने गई. वहाँ जाने के लिए हेलीकाप्टर व शिप ही साधन हैं. मैंने पापा से कहा कि हम हेलीकाप्टर से जायेंगें और पापा ने हम लोगों को हेलीकाप्टर से सैर कराई. 
ये चले हम लोग हेलीकाप्टर में बैठने

हेलीकाप्टर से नीचे का दृश्य
और हम लोग पहुँच गए हेवलाक
पाखी पहुँची हेलीपैड पर
और उड़ा हमारा हेलीकाप्टर
सोमवार, फ़रवरी 15, 2010
वंडूर बीच पर पाखी की मस्ती
आजकल मम्मी-पापा के साथ अंडमान-निकोबार में हूँ. अभी पापा की यहाँ पोस्टिंग हुई है, सो मेरी मस्ती है. खूबसूरत बीच पर जाना और धमाल करने का तो कब से इंतजार था, अब इसे खूब इंजॉय कर रही हूँ. पिछले दिनों पोर्टब्लेयर स्थित वंडूर बीच पर गई और जमकर मस्ती की.



सोमवार, फ़रवरी 08, 2010
सोमवार, फ़रवरी 01, 2010
गुरुवार, जनवरी 21, 2010
साइंस सिटी कोलकात्ता में मस्ती
लेबल:
ट्रेवलिंग,
फन एंड मस्ती
शनिवार, जनवरी 16, 2010
रानी लक्ष्मीबाई के झाँसी किले में
पिछले दिनों मम्मी-पापा के साथ झाँसी गई थी. वहाँ मैंने रानी लक्ष्मीबाई का किला भी देखा. यह जगह मुझे बहुत सुन्दर लगी. आजकल रानी लक्ष्मीबाई (मनु) पर सीरियल भी देख रही हूँ, सो इससे और भी अच्छा लगा.
शुक्रवार, जनवरी 01, 2010
शनिवार, सितंबर 26, 2009
नवरात्रि की धूम
गुरुवार, अगस्त 20, 2009
बाइकिंग विद् पाखी
आप लोग सोच रहे होंगें न कि आपकी पाखी कहाँ चली गई, लीजिये मैं आ गई। अब देखिये मेरी मस्ती एंड धमाल। ओह नो! यहाँ तो बस कार ही दिख रही है पर आज तो मैं बाइकिंग के मूड में हूँ।
बाइकिंग तो हो गई, अब जरा यहाँ भी एन्जॉय कर लूँ....वाह इट्स मूविंग राउंड एंड राउंड.
अरे ये क्या है...डिस्को भांगड़ा...फन एंड मस्ती का वन मोर चांस...अभी मम्मी-पापा को बोलती हूँ. चलिए अगली बार फिर मिलते हैं !!
रविवार, अगस्त 09, 2009
इस बार का संडे- मूवी-डे
(और हाँ ...इस बार तो अपनी फोटोग्राफ लगाना भूल ही गई। लीजिये अब लग गई. आपकी पाखी की यह फोटो "आई-नेक्स्ट" अख़बार के 15 जुलाई, 2009 अंक में प्रकाशित हुयी थी. बताइयेगा मैं कैसी लग रही हूँ !!)
लेबल:
फन एंड मस्ती,
माई फेवरेट,
मूवी-डे,
संडे
शनिवार, अगस्त 01, 2009
ये रही मेरी बोटिंग-ट्रिप
लेबल:
ट्रेवलिंग,
फन एंड मस्ती
बुधवार, जुलाई 29, 2009
उज्जैन की यात्रा
इस बार 24-28 जुलाई तक मैं मम्मी-पापा के साथ मध्य प्रदेश घूमने गई। सबसे पहले हम 25 की सुबह महाकालेश्वर के दर्शन किये, फिर दिन-भर ढेर सारे मंदिर घूमी. बड़ा मजा आया, धीमी-धीमी बारिश के बीच घूमने में. उज्जैन में ढेर सारे मंदिर हैं। एक मंदिर में तो लोग देवता को शराब तक पिलाते हैं। यह देखकर मुझे अजीब सा लगा। उज्जैन में मैंने काफी इन्ज्वाय किया। मम्मी-पापा के साथ मैं 9 मंदिरों में घूमने के लिए गई। उज्जैन मुझे बहुत सुन्दर लगा. यदि आपको भी मौका मिले तो उज्जैन जरूर जाइयेगा। (चित्र में-महाकालेश्वर मंदिर के सामने खड़ी पाखी)
रविवार, जुलाई 19, 2009
आइसक्रीम डे
आइसक्रीम खाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कोई भी सीजन हो आइसक्रीम के बिना मेरा दिन पूरा नहीं होता। स्ट्राबेरी मेरा सबसे फेवरेट है. पर मैं बटर स्काच, चाकलेट, केसर पिस्ता, ब्लेक करेंट भी खा लेती हूँ। वेनिला तो मुझे अच्छी नहीं लगती है. मेरी टीचर बता रही थीं कि आज "नेशनल आइसक्रीम डे" है। यह हमेशा जुलाई मंथ के थर्ड संडे को सेलिब्रेट किया जाता है. यू.एस.ए. के प्रेसिडेंट रोनाल्ड रीगन को आइसक्रीम इतनी अच्छी लगती थी कि उन्होंने जुलाई को आइसक्रीम मंथ ही डिक्लेयर कर दिया, देखा न आइसक्रीम का कमाल. अब आप भी खूब आइसक्रीम खाओ। मैं तो चली एक और आइसक्रीम खाने कहीं मेल्ट न हो जाए ...हा..हा..हा...!!
बुधवार, जुलाई 15, 2009
पाखी का गिटार
शनिवार, जुलाई 11, 2009
गुरुवार, जुलाई 02, 2009
पाखी का पार्टी-डे
सदस्यता लें
संदेश (Atom)




