आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

जोधपुर में लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जोधपुर में लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, जून 05, 2018

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण बेहद जरुरी है। आज हमारे परिवार के सभी सदस्यों ने पौधारोपण किया।  मम्मी-पापा, मेरी प्यारी सिस्टर अपूर्वा और मैंने !
 Plant a tree, water a tree, save a life, save the earth. Let's pledge to make the world a greener place.
Every plant matters,, let's conserve environment by planting all type of plants 

The little efforts we make at a personal level add up to make a big difference in the end. Let us pray we get to save the only world that we have.


Save Trees, Save Earth, Save Environment.

The planet does not belong to us, we belong to the planet. Save it... Protect it and most importantly respect it.  

Take care of the earth & she will take care of you.


सोचिए, यदि हमारे आस-पास पेड़-पौधे न हों, मुस्कुराते फूल न हों, चिड़ियों की चहचहाहट न हो, भिन्न-भिन्न ऋतुएं न हों ......तो सब कुछ कितना सूना लगेगा। सो, अभी भी देर नहीं हुई है। यदि पहले से संजीदगी न रही हो तो अभी से शुरुआत कर लें !!
और हाँ, चलते-चलते यह प्यारी सी कविता भी, जिसमें एक खूबसूरत सन्देश भी छुपा है।  जिसने भी लिखी, उन्हें धन्यवाद के साथ -

 मैंने एक चिड़िया पाली..!
एक दिन वो उड़ गयी..!!

फिर मैंने  एक गिलहरी पाली..!
एक दिन वो भी चली गयी..!

फिर मैंने एक दिन एक पेड़ लगाया ..!
दोनों वापिस आ गये...!!


!! विश्व पर्यावरण दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ !! 

शनिवार, मई 05, 2018

जोधपुर में सेल्फी प्वाइंट @ I Love Jodhpur

जोधपुर में हम लोगों को रहते हुए तीन साल से भी ज्यादा हो गए हैं।  इस दौरान हम लोगों ने यहाँ खूब इंजॉय किया।  तमाम फोर्ट्स,पैलेसेज़, हवेलीज के साथ-साथ यहाँ के इतिहास और संस्कृति को भी समझने का मौका मिला। जोधपुर वैसे भी टूरिस्ट्स के लिए एक खूबसूरत जगह है। 
हाल ही में जोधपुर, राजस्थान में आने वाले टूरिस्ट्स और यूथ्स को आकर्षित करने हेतु  'शास्त्री सर्किलपार्क' और 'अशोक उद्यान' में सेल्फी प्वाइंट बनाये गए हैं। 'शास्त्री सर्किल' में I Love Jodhpur तो अशोक उद्यान में I Love Sun City लिखा गया है। 
लोगों में इसके साथ अपनी सेल्फी और तस्वीर लेने का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है, फिर भला हम कैसे पीछे रहते। मम्मी-पापा और प्यारी सिस्टर अपूर्वा के साथ हमने भी खूब पिक्चर्स लीं।



 आप भी जब जोधपुर घूमने आएं तो इस सेल्फी प्वाइंट पर अपनी पिक्चर जरूर लें। 


Pictures at Selfie Point, Shastri Circle Park, Jodhpur, Rajasthan



मंगलवार, अप्रैल 03, 2018

Akshitaa (Pakhi) for 'Main Hoon Beti Awards - 2018'

नन्ही ब्लॉगर अक्षिता (पाखी) 'Main Hoon Beti Awards - 2018' के लिए नॉमिनेट हुई हैं। अक्षिता भारत की सबसे कम उम्र की "राष्ट्रीय बाल पुरस्कार" विजेता के साथ-साथ नन्ही ब्लॉगर के रूप में भी ख्याति-प्राप्त हैं। कृपया नीचे दिए गए वेब-ब्लॉग लिंक पर जाकर Akshitaa (Pakhi) के समर्थन में लिखकर अपना शुभाशीष और स्नेह दें और इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें !! 

रविवार, अप्रैल 01, 2018

Save the Environment : पेड़-पौधे लगाएं, धरती को कूल बनाएँ

अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही गर्मियाँ भी आरंभ हो गई हैं। अप्रैल की शुरुआत ही "अप्रैल फूल" बनाने के साथ होती है । पर अब जरूरत है कि लोगों को "अप्रैल फूल" बनाने के बजाय एक पेड़ लगाकर इसे "अप्रैल कूल" के रूप में मनाया जाए। हम सबकी यह  एक छोटी सी मुहिम धरती को "कूल" बनाने में मददगार हो सकती है।



Instead of making "April Fool", plant at least one tree and make "April Cool".

This small campaign of your's may help making this earth "Cool".

सोमवार, नवंबर 13, 2017

Mehrangarh Fort in Jodhpur : जोधपुर में मेहरानगढ़ का किला

जोधपुर में मेहरानगढ़ का किला बहुत प्रसिद्ध है।  यहाँ न सिर्फ देश-विदेश से ढेर सारे टूरिस्ट्स आते हैं, बल्कि तमाम फिल्मों की शूटिंग भी यहाँ होती है। 


 ठण्ड के दिनों में यहाँ घूमने का आनद ही कुछ और है।


 यहाँ पर स्थित तोपें उस दौर की याद दिलाती हैं।  


यहाँ के म्युज़ियम में ढेर सारी खूबसूरत चीजें हैं।   

'सन सिटी' और 'ब्लू सिटी' के नाम से मशहूर जोधपुर नगर को राजस्थान के बीचोंबीच होने से राजस्थान का दिल भी कहते हैं। 12 मई 1459 को राव जोधा ने मेहरानगढ़ दुर्ग की नींव रखी। इसके साथ ही जोधपुर बसना शुरू हुआ। 

हम भी पूरी फेमिली के साथ मेहरानगढ़ घूमने गए।  वाकई बड़ा आनंद आया। 

कहते हैं कि मेहरानगढ़  कुतुब मीनार की ऊंचाई से भी ऊंचा है। जब भी जोधपुर आईये, तो मेहरानगढ़ देखना न भूलियेगा !!

गुरुवार, अक्टूबर 26, 2017

तुम जियो हजारों साल....अपूर्वा को जन्मदिन की बधाई

लीजिये 27 अक्टूबर फिर आ गया। हमारी प्यारी सिस्टर अपूर्वा का इस दिन जन्मदिन जो है ..बेसब्री से इंतजार रहता है इस दिन का। फ़िलहाल इस बार अपूर्वा पूरे सात साल की हो जायेंगीं। आप सब अपना आशीर्वाद और स्नेह देना न भूलिएगा !
तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हजार : 
Celebrating Happy Birthday of my lovely sister & also best Friend Apurva on 27th October. Many-many Happy returns of the day. May God bless cute Apurva with all best things of the world including good health, brilliance and positive energy for the life.

रविवार, सितंबर 24, 2017

डॉटर्स-डे : बेटियाँ हैं तो जहान है

आज 'डाटर्स डे' है। वैसे तो हर दिन बेटियों का होता है, पर मम्मी-पापा को अपनी बेटियों से प्यार जताने के लिए तो बस बहाना चाहिए। तभी तो यह दिन हम सबके लिए खास हो जाता है। 

आज डाटर्स-डे है। भला बेटियों को भी किसी दिन में बांधा जा सकता है। बेटियों का तो सारा जहां है, उनके बिना यह जग ही अधूरा है। तभी तो कहते हैं कि बेटे भाग्य से मिलते हैं और बेटियाँ सौभाग्य से। वैसे भी आज के दौर में यह कहना कि बेटियां पराया धन होती हैं, का औचित्य समझ में नहीं आता। आज के दौर में तो बेटे भी भी शादियों के बाद अपना अलग घर बसा लेते हैं। वंश पुत्रों से ही चलता है, ऐसी मान्यताओं का अब कोई आधार नहीं।  लड़कियां अब माता-पिता की सम्पति में हक़दार हो चुकी हैं, फिर माता-पिता का उन पर हक़ क्यों नहीं ? आखिरकार बेटियां भी तो आगे बढ़कर माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं...!! (पापा की फेसबुक वाल से)

बेटियाँ हैं तो जहान है। 
डॉटर्स-डे की हार्दिक शुभकामनाएँ !!

शनिवार, अगस्त 26, 2017

Painting of Akshitaa (Pakhi) in Kids Zone of The Times of India


'RAINBOW' Painting of Akshitaa (Pakhi) in Kids Zone of  The Times of India, Jaipur, Rajasthan on 26th August, 2017

अक्षिता (पाखी) की प्रतिष्ठित अंग्रेजी अख़बार दि टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (जयपुर, राजस्थान) के किड्स जोन में प्रकाशित एक 'रेनबो' पेंटिंग 

शनिवार, मार्च 25, 2017

हैप्पी बर्थ-डे पर बच्चों की मस्ती

हैप्पी बर्थ-डे कितना प्यारा शब्द लगता है।  हर कोई अपने इस स्पेशल दिन का इंतज़ार करता है।  बड़े जितने मन से करते हैं, हम बच्चे उतने ही दोगुने मन से।  आखिर घर में बर्थ-डे किसी का हो, पर सबसे ज्यादा मस्ती तो हम बच्चों की ही होती है। 

25 मार्च, इस दिन का हमें बेसब्री से इंतजार रहता है।  
आखिर, इस दिन हमारा हैप्पी बर्थ-डे जो है। 



 वैसे हमारा बर्थडे जिस दिन पड़ता है, स्कूल की हालीडेज़ होती हैं। अत: हम अपना बर्थडे कभी स्कूल  में सेलिब्रेट  नहीं कर पाए।  पर इससे जुडी एक शानदार बात यह है कि अपने हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेशन के अगले वीक ही हम अगली क्लास में प्रमोट हो जाते हैं।  इस बार तो मैं क्लास 5 में चली गई हूँ । सो डबल सेलिब्रेशन का मौका बनता है।  

हर बार नई-नई जगह हैप्पी बर्थ-डे का सेलिब्रेशन। है न मजेदार बात। इस बार 25 मार्च को हम अपना जन्मदिन जोधपुर-राजस्थान में मनाएंगे। कानपुर, पोर्टब्लेयर, वाराणसी, इलाहाबाद के बाद इस बार का जन्मदिन जोधपुर में। 


 हमारे हैप्पी बर्थ-डे पर आप सभी के आशीर्वाद और प्यार का इंतज़ार  रहेगा !!

गुरुवार, मार्च 23, 2017

एक नई शुरूआत : अक्षिता अब क्लास 5 में

अक्षिता और अपूर्वा के लिए आज से एक नई शुरूआत : अक्षिता अब क्लास 5 में और अपूर्वा क्लास 1 में।
New beginning : Akshitaa (Pakhi) promoted to class 5th now and Apurva in class Ist.

मंगलवार, मार्च 14, 2017

Akshitaa got Bronze medal in International Mathematics Olympiad


Akshitaa (Pakhi) participated in the 10th (Science Olympiad Foundation) SOF International Mathematics Olympiad, held during December, 2016 and got Bronze medal at her school level ie Happy Hours School, Jodhpur, Rajasthan.




अक्षिता (पाखी) ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में भाग लिया और अपने स्कूल स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।