आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

स्पेशल-डे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्पेशल-डे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, जनवरी 01, 2023

नव वर्ष-2023 का हार्दिक अभिनन्दन

 

एक-खूबसूरती...! एक-ताजगी..! एक-सपना..! एक-सचाई..! एक-कल्पना..! एक-अहसास..! एक-आस्था..! एक-विश्वास..!

यही है एक अच्छे साल की शुरुआत।

नव वर्ष-2023 का हार्दिक अभिनन्दन। नया साल आप सभी के जीवन में नया उल्लास और ढेरों खुशियाँ लेकर आए।🌹



A new day, a new year and new opportunities, all this and more in 2023. Peace, prosperity, togetherness and happiness in abundance for all.
Happy New Year-2023.🌹🎊🎉



गुरुवार, जून 25, 2020

International Yoga Day Celebration with Family : सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 'सेहत का योग'

'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' पर हमने अपने परिवार के साथ घर पर रहकर योगाभ्यास किया। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष भारत सरकार ने लोगों से घर पर रहकर परिवार के साथ 21 जून को योग दिवस मनाने की अपील की थी।  घर पर परिवार के साथ योग करने का अलग ही आनंद है। स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन में अपनाना जरुरी है । हमें तो योगाभ्यास करना अच्छा लगता है। यह हमें मानसिक व बौद्धिक तौर पर सशक्त, शांत व ओजस्वी बनाता है। योग विश्व को भारतीय संस्कृति की अनुपम भेंट है, स्वस्थ और निरोगी जीवन का आधार है। साल के सबसे लम्बे दिन (21 जून) पर सबकी लम्बी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।


















बुधवार, मार्च 20, 2019

Save the Sparrow @ World Sparrow Day

आज विश्व गौरैया दिवस है।  एक दौर था, जब नन्ही गौरैया की चूं-चूं हर घर में सुनाई देती थी,पर अब यह प्यारी सी चिड़िया विलुप्त होने के कगार पर है। आज 'विश्व गौरैया दिवस' पर इस ओर सोचने की जरूरत है। कॉलर ट्यून में इसकी चहचहाहट सुनने की बजाय वास्तव में इसको जिन्दा रखिये। 


How can we save the sparrow?
Some small tips:
-Make arrangements in your own balcony or garden for the availability of food grains and water for sparrows.

-Try to minimize pollution as much as possible.

-Minimise the use of mobile phones, and use anti-radiation cover to protect yourself and the environment.

मंगलवार, मार्च 05, 2019

Exams over, time for Fun @ Akshitaa (Pakhi)

आज हमारे एक्जाम्स ख़त्म हो गए। अब बहुत अच्छा लग रहा है। जल्द ही मैं क्लास 7 में और अपूर्वा क्लास 3 में प्रमोट हो जाएँगी। 

परीक्षाएं ख़त्म होने का आनंद ही कुछ और है। कितना रिलैक्स लगता है। एक्जाम्स में तो कई बार देर रात तक भी पढ़ाई के लिए जागना पड़ता है और फिर सुबह जगकर स्कूल के लिए जाना ! उस पर से ढेर सारी हिदायतें ।



आज तो हमने खूब इंजोय किया। अपनी फेवरेट Baskin Robbins की  Cotton Candy आइसक्रीम खाई।  McDonald's, Sahara Ganj Mall में अपना फेवरेट पिज्जा खाया और अब मूवी की बारी


शनिवार, जनवरी 26, 2019

Happy Republic Day...Jai Hind


गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयाँ...जय हिंद !!
Happy Republic Day...Jai Hind !!

Akshitaa (Pakhi)

बुधवार, नवंबर 07, 2018

Happy Diwali : शुभ दीपावली # Akshitaa (Pakhi)


आपको और आपके परिवार को दीपवाली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह दीपावली आपके जीवन को खुशियों और प्रकाश से रोशन करे यही कामना है।




Happy Diwali : शुभ दीपावली 

# Akshitaa (Pakhi)




रविवार, अगस्त 05, 2018

Happy Friendship Day


F- Few
R- Relations
I- In
E- Earth
N- Never
D- Die
Happy Friendship Day...!!

सोमवार, जुलाई 02, 2018

सबसे प्यारे मेरे पापा


सबसे  प्यारे मेरे पापा,
मुझको अच्छे लगते हैं।
अपनी खुशियाँ देखें मुझमें,
हरदम हँसते  रहते हैं।  

पापा  मुझको स्कूल छोड़ते,
फिर आफिस चले जाते हैं। 
शाम को फिर लेने आते,
कार में सैर कराते हैं।
पार्क में और माल घुमाते,
चॉकलेट खूब खिलाते हैं।
क्लास में मैं रहूँ अव्वल,
होमवर्क करवाते हैं।


फादर्स-डे (17 जून, 2018) पर अक्षिता (पाखी) का दैनिक युगपक्ष, बीकानेर-राजस्थान में 
प्रकाशित एक बाल-गीत


गुरुवार, जून 21, 2018

International day of Yoga : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

विश्व भर में 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी, जिसमें उन्होंने कहा:
(Akshitaa (Pakhi) celebrating International day of Yoga, 21 June, 2018)

"योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।"   —नरेंद्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा
(Apurva celebrating International day of Yoga, 21 June, 2018)
जिसके बाद 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।

Positive mind
Positive vibes
(In Picture : Akshitaa (Pakhi) and Apurva celebrating International day of Yoga, 21 June, 2018)

रविवार, अप्रैल 01, 2018

Save the Environment : पेड़-पौधे लगाएं, धरती को कूल बनाएँ

अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही गर्मियाँ भी आरंभ हो गई हैं। अप्रैल की शुरुआत ही "अप्रैल फूल" बनाने के साथ होती है । पर अब जरूरत है कि लोगों को "अप्रैल फूल" बनाने के बजाय एक पेड़ लगाकर इसे "अप्रैल कूल" के रूप में मनाया जाए। हम सबकी यह  एक छोटी सी मुहिम धरती को "कूल" बनाने में मददगार हो सकती है।



Instead of making "April Fool", plant at least one tree and make "April Cool".

This small campaign of your's may help making this earth "Cool".

रविवार, सितंबर 24, 2017

डॉटर्स-डे : बेटियाँ हैं तो जहान है

आज 'डाटर्स डे' है। वैसे तो हर दिन बेटियों का होता है, पर मम्मी-पापा को अपनी बेटियों से प्यार जताने के लिए तो बस बहाना चाहिए। तभी तो यह दिन हम सबके लिए खास हो जाता है। 

आज डाटर्स-डे है। भला बेटियों को भी किसी दिन में बांधा जा सकता है। बेटियों का तो सारा जहां है, उनके बिना यह जग ही अधूरा है। तभी तो कहते हैं कि बेटे भाग्य से मिलते हैं और बेटियाँ सौभाग्य से। वैसे भी आज के दौर में यह कहना कि बेटियां पराया धन होती हैं, का औचित्य समझ में नहीं आता। आज के दौर में तो बेटे भी भी शादियों के बाद अपना अलग घर बसा लेते हैं। वंश पुत्रों से ही चलता है, ऐसी मान्यताओं का अब कोई आधार नहीं।  लड़कियां अब माता-पिता की सम्पति में हक़दार हो चुकी हैं, फिर माता-पिता का उन पर हक़ क्यों नहीं ? आखिरकार बेटियां भी तो आगे बढ़कर माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं...!! (पापा की फेसबुक वाल से)

बेटियाँ हैं तो जहान है। 
डॉटर्स-डे की हार्दिक शुभकामनाएँ !!

रविवार, अक्टूबर 02, 2016

गाँधी जयंती पर 'स्वच्छ भारत अभियान'

आज देश के राष्ट्रपिता गाँधी जी की जयंती है और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है। ये दोनों हमारे देश के महान नेता थे। गाँधी जी ने देश को आजादी दिलाई तो शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया।




गाँधी जी की जयंती पर  पूरे देश में 'स्वच्छ भारत अभियान'  भी चलाया जा रहा है। जब  हम सभी अपने आस-पास सफाई का ध्यान रखेंगे, तभी देश सुंदर बनेगा।


स्वच्छता के साथ-साथ इस अवसर पर पौधरोपण करके पर्यावरण को भी सुरक्षित रखना होगा।  इस अवसर पर मैंने अपने स्कूल  ड्राइंग भी बनाई और घर पर पौधरोपण भी किया।

शनिवार, नवंबर 28, 2015

मम्मी-पापा की शादी की सालगिरह




आज मम्मी-पापा की शादी की सालगिरह पर ढेर सारी शुभकामनाएँ और प्यार !!







Happy Marriage Anniversary to our sweet Mummy-Papa (‪#‎KrishnaKumarYadav‬ with ‪#‎AkankshaYadav‬). May God bless them to go ahead with all Happiness and Success in life.