आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

सम्मान-उपलब्धि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सम्मान-उपलब्धि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, अगस्त 05, 2025

अक्षिता (पाखी) के जीवन की एक नई शुरुआत: स्कूल लाइफ़ से कॉलेज लाइफ़ में प्रवेश

जीवन के एक नए सफर पर। स्कूल लाइफ़ से अब कॉलेज लाइफ़ में प्रवेश। कक्षा 12 तक की स्कूली शिक्षा देश के विभिन्न राज्यों के कुल 7 स्कूलों में प्राप्त करने के बाद CUET-2025 द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज में एडमिशन पश्चात अब BSC की विद्यार्थी। 

आरंभिक शिक्षा कानपुर, पोर्टब्लेयर, प्रयागराज, जोधपुर, लखनऊ, वाराणसी व अहमदाबाद में हुई। फ़िलहाल अब दिल्ली विश्विद्यालय में अध्ययनरत।  

जीवन के इस नए अध्याय के लिए आप सभी की शुभकामनाएं और शुभाशीष के लिए हार्दिक आभार ।💐🥰🎖️


5 August, 2025

गुरुवार, अप्रैल 27, 2023

Prime Minister Narendra Modi Ji wishes to Akshitaa & Apurva on Happy New Year

भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के साथ-साथ ही पत्रों और शुभकामना-पत्रों का जवाब देने में भी उतने ही लाजवाब हैं। इस बार हम दोनों बहनों के नव वर्ष शुभकामना पत्र पर प्रधानमंत्री मोदी जी का खूबसूरत जवाब आया। यह वाकई हमारे लिए धरोहर है। पत्रों की बात ही निराली होती है। सोशल मीडिया और वाट्सएप पर प्राप्त संदेश समय के साथ ओझल हो जाते हैं, पर पत्रों के रूप में प्राप्त संदेश की अपनी अहमियत होती है। उन्हें सहेजने से लेकर, पुस्तकों के रूप में प्रकाशन और आगामी पीढ़ियों तक उनके संचरण में सुविधा होती है। 

Prime Minister Narendra Modi Ji letter to Akshitaa (Pakhi) on Happy New Year

Prime Minister Narendra Modi Ji letter to Apurva on Happy New Year

अक्षिता (पाखी) को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नव वर्ष पर प्राप्त संदेश।

अपूर्वा को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नव वर्ष पर प्राप्त संदेश।

So Elated & Excited to receive Official but individual appreciation letter to Ms. Akshitaa & Ms. Apurva from our Honourable Prime Minister Shri Narendra Modi Ji as a token of blessings.

Courtesy : Sunbeam School, Varuna, Varanasi

शनिवार, जनवरी 11, 2020

Little blogger Akshitaa (Pakhi) in Amar Ujala : अक्षिता की अनोखी 'पाखी की दुनिया' की अमर उजाला में चर्चा

अक्षिता की अनोखी 'पाखी की दुनिया' : अमर उजाला, लखनऊ में नन्ही ब्लॉगर अक्षिता (पाखी) की चर्चा, 11 जनवरी, 2020 । 


सोमवार, नवंबर 18, 2019

Ahmedabad International literature Festival : यादगार चित्र

अहमदाबाद इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल (Ahmedabad International Literature Festival) में हम भी सपरिवार शामिल हुए। 16 और 17 नवंबर, 2019 को आयोजित हुए इस लिटरेचर फेस्टिवल में देश-दुनिया की विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को आमंत्रित किया गया। फेस्टिवल के संस्थापक निदेशक श्री उमाशंकर यादव जी ने बड़े मनोयोग से इसका संयोजन किया। इस फेस्टिवल का उद्घाटन गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने किया। इसमें एक सेशन पापा (श्री  कृष्ण कुमार यादव जी, निदेशक डाक सेवाएँ, लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र) का भी था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के चर्चित गीतकार व कवि श्री संदीप नाथ जी एवं सुश्री फौक़िया वाजिद जी के साथ "भाषा के बदले स्वरुप" सत्र को सम्बोधित करते हुए लोगों से संवाद किया। 


लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान हम लोगों को भी तमाम चर्चित लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। इन मुलाकातों को इस पोस्ट में सहेजते हुए आप सभी के साथ शेयर करते हुए प्रसन्नता हो रही है।  
ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एवं गुजराती के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कवि व आलोचक श्री रघुवीर चौधरी जी के साथ, अहमदाबाद इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल (Ahmedabad International literature Festival) में सपरिवार।



यादों का इडियट बॉक्स विद "नीलेश मिश्रा"....अहमदाबाद इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल में एक मुलाकात।
National Child Awardee Young blogger Akshitaa (Pakhi) and family members with Mr. Neelesh Misra, Story teller, Author, Lyricist & Journalist at Ahmedabad International literature Festival.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह से सपरिवार मुलाकात @ अहमदाबाद इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल (Ahmedabad International literature Festival).
Bollywood Actor Mr. Sushant Singh at Ahmedabad International literature Festival, with National Child Awardee Young blogger Akshitaa (Pakhi) and her family members.

गुनगुनी धूप और चाय की चुस्कियों के बीच संगीत की चर्चा @ अहमदाबाद इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल में चर्चित बॉलीवुड गीतकार संदीप नाथ जी के साथ, जिन्होंने पेज थ्री, सरकार, कॉरपोरेट, सांवरिया, सरकार राज, फैशन, जेल, पान सिंह तोमर, साहेब बीवी और गैंग्सटर, बुलेट राजा, आशिकी 2 और सिंघम रिटर्न जैसी कई हिट फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं।
National Child Awardee Young blogger Akshitaa (Pakhi) and family members with Mr. Sandeep Nath, Bollywood Lyricist & Screen Writer at Ahmedabad International literature Festival.

मशहूर नृत्यांगना और सोशल एक्टिविस्ट मल्लिका साराभाई जी के साथ @ अहमदाबाद इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल (Ahmedabad International literature Festival).

National Child Awardee Young blogger Akshitaa (Pakhi) and family members with noted Indian classical dancer, actress & Social Activist Mallika Sarabhai at Ahmedabad International literature Festival. Padma Bhushan Awardee Mallika Ji has specialized in using the arts for social change and transformation.

सूफी संगीत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली रूहानी सिस्टर्स के साथ एक खूबसूरत शाम।
Enjoyed a Musical night with Sufi Singers (Roohani Sisters) Dr. Neeta Pandey Negi & Dr. Jagriti Luthra Prasanna at Ahmedabad International literature Festival, with family members.







शुक्रवार, नवंबर 15, 2019

Little Blogger Akshitaa (Pakhi) : भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता, नन्ही ब्लॉगर अक्षिता (पाखी)

21वीं सदी टेक्नॉलाजी की है। आज बच्चे  कलम बाद में पकड़ते हैं , मोबाइल, टेलीवीजिन, कम्प्यूटर व लैपटॉप पर हाथ पहले से ही फिराने लगते हैं। ऐसे में उनका सृजनात्मक दायरा भी बढ़ रहा है। ऐसी ही एक नन्ही प्रतिभा हैं- अक्षिता (पाखी) यादव। 12 वर्षीया अक्षिता न सिर्फ नन्ही ब्लॉगर के रूप में लोकप्रिय हैं, बल्कि भारत सरकार द्वारा सबसे कम उम्र में 'राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से भी सम्मानित हैं। वर्ष 2011 में  मात्र 4 साल 8 माह की आयु में आर्ट और ब्लॉगिंग के लिए उन्हें ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार‘ से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने भी पहली बार किसी प्रतिभा को ब्लॉगिंग विधा के लिए सम्मानित किया। हिंदी के एक लाख से ज्यादा ब्लॉगों में  इनका ब्लॉग “पाखी की दुनिया” ( http://pakhi-akshita.blogspot.in/) काफी प्रसिद्ध है। 100 से ज्यादा देशों में देखे-पढ़े जाने वाले इस ब्लॉग पर  500 से भी ज्यादा पोस्ट प्रकाशित हो चुकी हैं। 24 जून 2009 को आरम्भ  इस ब्लॉग पर अक्षिता की रचनाएँ , ड्राइंग, पेंटिंग्स, फोटोग्राफ और जीवन के महत्वपूर्ण पलों की तमाम बातें शामिल हैं। अक्षिता फेसबुक (https://www.facebook.com/AkshitaaSingh/) पर भी उपलब्ध है, जहाँ 2,100 से भी ज्यादा लोग उनके पेज को लाइक करते हैं। अक्षिता के पिता कृष्ण कुमार यादव लखनऊ परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं हैं व मम्मी आकांक्षा यादव एक कॉलेज में प्रवक्ता रही हैं। दोनों ही जन चर्चित साहित्यकार व सक्रिय ब्लॉगर भी हैं। 
 25 मार्च 2007 को कानपुर में जन्मी अक्षिता सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, अलीगंज, लखनऊ में कक्षा 7 की छात्रा हैं । बडी होकर आई.ए.एस ऑफिसर बनने की तमन्ना रखने वाली अक्षिता को ब्लॉगिंग के साथ-साथ  ड्राइंग, कविता, बुक रीडिंग, सिंगिंग, ट्रेवलिंग, सुडोकू, पजल्स जैसे माइंड गेम बहुत पसंद हैं। 

 देश-दुनिया में आयोजित होने वाले तमाम अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर्स सम्मेलन में भी अक्षिता की प्रतिभा को सम्मानित किया गया। वर्ष 2011 में नई दिल्ली में हुए प्रथम अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं सम्प्रति भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल ”निशंक” ने अक्षिता को ‘श्रेष्ठ नन्ही ब्लॉगर‘ के सम्मान से नवाजा। वर्ष 2015 में  श्रीलंका में हुए अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन में अक्षिता को ”परिकल्पना जूनियर सार्क ब्लॉगर सम्मान” से सम्मानित किया गया। 

देश की तमाम पत्र-पत्रिकाओं में अक्षिता की रचनाएँ व ड्राइंग प्रकाशित हुई हैं, वहीं आकाशवाणी और तमाम चैनलों पर भी उनके इंटरव्यू प्रकाशित हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा प्रकाशित पुस्तक “...और हमने कर दिखाया“ (देश के कुछ प्रतिभावान बच्चों की कहानियाँ) में भी “नन्ही ब्लॉगर पाखी की ऊँची उड़ान“ शीर्षक से एक अध्याय शामिल किया गया है।








भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता, नन्ही ब्लॉगर अक्षिता (पाखी) यादव 
(साभार)

अक्षिता (पाखी) को मात्र 4 साल 8 माह की आयु में वर्ष 2011 में भारत सरकार द्वारा बाल दिवस पर ’राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया था। 'बाल दिवस' के बहाने एक बार फिर से अक्षिता की चर्चा !!


मंगलवार, अप्रैल 09, 2019

Akshitaa (Pakhi) promoted to Class 7th in Lucknow


देश के विभिन्न भागों में रहते हुए विभिन्न स्कूलों में पढ़ने का अपना आनंद है। हमने अपनी स्कूलिंग उत्तर प्रदेश में कानपुर से आरम्भ की और उसके पश्चात् पोर्टब्लेयर (अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह), इलाहाबाद, जोधपुर (राजस्थान) और अब लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हमने सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ में क्लास 6 में अध्ययन किया और अब प्रमोट होकर क्लास 7 में आ गए। 




इस अवसर पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार लखनऊ के ऑडिटोरियम में एक खूबसूरत प्रोग्राम भी हुआ, जिसमें टॉपर्स को सम्मानित किया गया। मुझे भी यह सम्मान मिला। 




स्कूल द्वारा आयोजित समूह गान और कव्वाली में भी हमने पार्टिसिपेट किया। 







इस अवसर पर टॉपर्स की मम्मियों को प्रिविलेज दिया गया।  हमारी मम्मी ने भी यह गौरव पाया और मम्मी-पापा से हमने एक अच्छी स्टूडेंट होने की वाह-वाही पाई। 



फ़िलहाल, क्लास 6 से प्रमोट होकर क्लास 7 में।  आप सभी का स्नेहाशीष यूँ ही बना रहे।