आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

स्कूल की बातें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्कूल की बातें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, अप्रैल 09, 2019

Akshitaa (Pakhi) promoted to Class 7th in Lucknow


देश के विभिन्न भागों में रहते हुए विभिन्न स्कूलों में पढ़ने का अपना आनंद है। हमने अपनी स्कूलिंग उत्तर प्रदेश में कानपुर से आरम्भ की और उसके पश्चात् पोर्टब्लेयर (अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह), इलाहाबाद, जोधपुर (राजस्थान) और अब लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हमने सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ में क्लास 6 में अध्ययन किया और अब प्रमोट होकर क्लास 7 में आ गए। 




इस अवसर पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार लखनऊ के ऑडिटोरियम में एक खूबसूरत प्रोग्राम भी हुआ, जिसमें टॉपर्स को सम्मानित किया गया। मुझे भी यह सम्मान मिला। 




स्कूल द्वारा आयोजित समूह गान और कव्वाली में भी हमने पार्टिसिपेट किया। 







इस अवसर पर टॉपर्स की मम्मियों को प्रिविलेज दिया गया।  हमारी मम्मी ने भी यह गौरव पाया और मम्मी-पापा से हमने एक अच्छी स्टूडेंट होने की वाह-वाही पाई। 



फ़िलहाल, क्लास 6 से प्रमोट होकर क्लास 7 में।  आप सभी का स्नेहाशीष यूँ ही बना रहे। 


मंगलवार, मार्च 05, 2019

Exams over, time for Fun @ Akshitaa (Pakhi)

आज हमारे एक्जाम्स ख़त्म हो गए। अब बहुत अच्छा लग रहा है। जल्द ही मैं क्लास 7 में और अपूर्वा क्लास 3 में प्रमोट हो जाएँगी। 

परीक्षाएं ख़त्म होने का आनंद ही कुछ और है। कितना रिलैक्स लगता है। एक्जाम्स में तो कई बार देर रात तक भी पढ़ाई के लिए जागना पड़ता है और फिर सुबह जगकर स्कूल के लिए जाना ! उस पर से ढेर सारी हिदायतें ।



आज तो हमने खूब इंजोय किया। अपनी फेवरेट Baskin Robbins की  Cotton Candy आइसक्रीम खाई।  McDonald's, Sahara Ganj Mall में अपना फेवरेट पिज्जा खाया और अब मूवी की बारी


रविवार, फ़रवरी 10, 2019

Prime Minister's letter to Apurva on New Year

प्यारी सिस्टर अपूर्वा को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नव वर्ष पर प्राप्त संदेश।
Prime Minister of India Shri Narendra Modi Ji wrote a letter to CMS Lucknow student Apurva Yadav on New Year.

पत्रों की बात ही निराली होती है। सोशल मीडिया और वाट्सएप पर प्राप्त संदेश समय के साथ ओझल हो जाते हैं, पर पत्रों के रूप में प्राप्त संदेश की अपनी अहमियत होती है। उन्हें सहेजने से लेकर, पुस्तकों के रूप में प्रकाशन और आगामी पीढ़ियों तक उनके संचरण में सुविधा होती है। (जैसा कि पापा ने बताया)

प्यारी सिस्टर अपूर्वा को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएँ। 




सोमवार, अक्टूबर 08, 2018

नई किलकारी : अमर उजाला में अपूर्वा की चर्चा


सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), अलीगंज सेक्टर 'ओ'  में कक्षा 2 की छात्रा अपूर्वा यादव बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। पढ़ाई के साथ ही उन्हें  नृत्य और ड्राईंग का भी शौक है। वर्ड सर्च पजल भी इन्हें खूब भाता है।

(अमर उजाला, लखनऊ में  छोटी बहन अपूर्वा की चर्चा, 8 अक्तूबर 2018) 

गुरुवार, सितंबर 20, 2018

नई तरुणाई : अमर उजाला में अक्षिता (पाखी) की चर्चा


अलीगंज सेक्टर 'ओ' स्थित सीएमस  की  कक्षा 6  की छात्रा अक्षिता यादव बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। आर्ट और ब्लॉगिंग के लिये उसे भारत सरकार का  'राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' मिल  चुका है।  श्रीलंका में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ब्लॉगर्स सम्मेलन में उसे 'परिकल्पना जूनियर सार्क ब्लॉगर सम्मान' भी मिल चुका है।

(अमर उजाला, लखनऊ में अक्षिता (पाखी) की चर्चा, 20 सितंबर 2018) 



बुधवार, अगस्त 15, 2018

Happy Independence Day # Akshitaa (Pakhi)


स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ !!
Happy Independence Day.

Akshitaa (Pakhi)

मंगलवार, अप्रैल 03, 2018

अक्षिता अब क्लास 6 में : नया क्लास, नई बुक्स, नए दोस्त, नई टीचर्स...



आज का दिन दिन मेरे लिए बहुत खास है। आज मैं नई क्लास में प्रमोट हो गई हूँ । अब मैं क्लास-6 की स्टूडेंट हूँ । मेरी प्यारी सिस्टर अपूर्वा भी अब क्लास 2 में आ गई है। 


स्कूल का पहला दिन कितना महत्वपूर्ण होता है । नई टीचर्स, नए दोस्त और उससे भी बढ़कर नई-नई बुक्स। क्लास 6 में तो स्लेबस भी ज्यादा है, सो ज्यादा पढ़ना भी पड़ेगा। नई क्लास के लिए आप सभी की प्यार भरी विशेज़ भी तो मिलेंगी।

गुरुवार, मार्च 23, 2017

एक नई शुरूआत : अक्षिता अब क्लास 5 में

अक्षिता और अपूर्वा के लिए आज से एक नई शुरूआत : अक्षिता अब क्लास 5 में और अपूर्वा क्लास 1 में।
New beginning : Akshitaa (Pakhi) promoted to class 5th now and Apurva in class Ist.

मंगलवार, मार्च 14, 2017

Akshitaa got Bronze medal in International Mathematics Olympiad


Akshitaa (Pakhi) participated in the 10th (Science Olympiad Foundation) SOF International Mathematics Olympiad, held during December, 2016 and got Bronze medal at her school level ie Happy Hours School, Jodhpur, Rajasthan.




अक्षिता (पाखी) ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में भाग लिया और अपने स्कूल स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। 

रविवार, अक्टूबर 02, 2016

गाँधी जयंती पर 'स्वच्छ भारत अभियान'

आज देश के राष्ट्रपिता गाँधी जी की जयंती है और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है। ये दोनों हमारे देश के महान नेता थे। गाँधी जी ने देश को आजादी दिलाई तो शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया।




गाँधी जी की जयंती पर  पूरे देश में 'स्वच्छ भारत अभियान'  भी चलाया जा रहा है। जब  हम सभी अपने आस-पास सफाई का ध्यान रखेंगे, तभी देश सुंदर बनेगा।


स्वच्छता के साथ-साथ इस अवसर पर पौधरोपण करके पर्यावरण को भी सुरक्षित रखना होगा।  इस अवसर पर मैंने अपने स्कूल  ड्राइंग भी बनाई और घर पर पौधरोपण भी किया।

मंगलवार, अप्रैल 05, 2016

Akshitaa (Pakhi) promoted in Class 4 now...


अब  हम क्लास 4 में आ गए। कल यानी 4 अप्रैल को इस क्लास में पहला दिन था। हमारी पुरानी क्लास के सभी स्टूडेंट्स का सेक्शन बदल गया है, इसलिए नए सेक्शन में पुरानी क्लास के कुछेक फ्रैंड्स ही हैं। अधिकतर चेहरे तो नए ही हैं । पापा हमेशा कहते हैं कि एक ही जगह से नहीं दिल लगाना, क्योंकि ट्रांसफ़रेबल जॉब में अभी तमाम नए शहर और स्टेट्स देखने हैं । हमारी सिस्टर अपूर्वा भी अब  प्रेप में प्रमोट हो गई हैं।

क्लास 3से 4 में एक नया परिवर्तन यह आया है कि अब हमें इंग्लिश 4 लाईन में नहीं बल्कि दो लाईन में लिखनी है। इसके अलावा अब हर पीरियड  की नई टीचर होंगी।

नई क्लास, नया सेक्शन, नए दोस्त, नई टीचर्स और ढेर सारी नई बुक्स ......................!!





सोमवार, अप्रैल 04, 2016

Akshitaa (Pakhi) in International Olympiad of Science

स्कूल की पढाई के साथ-साथ आजकल प्राय: अन्य गतिविधियों में भी मैं खूब भाग ले रही हूँ।  इसी क्रम में मैंने इंटरनेशनल ओलम्पियाड ऑफ़ साइंस-2015 में भी भाग लिया।  इसमें तो कई विषय वस्तु ऐसी थी, जिनसे मैं पहली बार रूबरू हुई, पर जब तक हम पार्टिसिपेट नहीं करेंगें, उन्हें सीखेंगे कैसे !  


Akshitaa Yadav has participated and acquired 4th position in the Class, secured 32 state rank and achieved 2,842 international rank in International Olympiad of Science-2015.


शुक्रवार, अप्रैल 01, 2016

विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा में अक्षिता (पाखी) को मिला गोल्ड मेडल

 

अक्षिता (पाखी) ने राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा में अपने स्कूल हैप्पी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर-राजस्थान में गोल्ड मेडल के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 
Akshitaa (Pakhi) participated in National Level Science Talent Search Examination (NSTSE -2016) and got 2nd Rank with Gold Medal in 
her school Happy Hours School, Jodhpur, Rajasthan.




Certificate of appreciation : This Certificate has been awarded to Akshitaa, a student of Happy Hours School, by Unified Council, Foundation for success in appreciation of her excellent performance in the  National Level Science Talent Search Examination (NSTSE -2016) held on 4th December, 2015. She secured 10625 Rank at the National level. She is the 2nd ranker in her school, in the NSTSE -2016



शनिवार, फ़रवरी 13, 2016

हैपी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं में अक्षिता ने हासिल किये सर्टिफिकेट ऑफ़ मेरिट

 अरे वाह! एक साथ इतने सारे सर्टिफिकेट्स पाकर अच्छा लग रहा है। अपने स्कूल में आयोजित हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना और फिर उपलब्धियों के रूप में उनमें स्थान प्राप्त करना वाकई सुखद एहसास देता है।

अक्षिता (पाखी) ने अपने स्कूल हैपी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर-राजस्थान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं  में भाग लिया और विभिन्न स्थान प्राप्त कर सर्टिफिकेट ऑफ़ मेरिट हासिल किए। 


अक्षिता की सिस्टर अपूर्वा ने भी प्रतियोगिताओं  में भाग लेकर इंजॉय किया और सर्टिफिकेट हासिल किया। 


अपूर्वा को अपने स्कूल हैपी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर-राजस्थान में आयोजित 'फ्रॉग रेस' कम्पटीशन में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
Apurva secured Third position in 'FROG RACE' Competition in her Happy Hours school, Jodhpur, Rajasthan.

अक्षिता (पाखी) और अपूर्वा अपने \सर्टिफिकेट ऑफ़ मेरिट  के साथ, अपने पापा श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर  के साथ। 


 अक्षिता (पाखी) को अपने स्कूल हैपी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर-राजस्थान में आयोजित 'कोलाज मेकिंग' प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
Akshitaa (Pakhi) secured First position in 'COLLAGE MAKING' Competition in her Happy Hours School, Jodhpur, Rajasthan.


Akshitaa (Pakhi) secured Second position in 'TAG the PICTURE' Competition in her Happy Hours School, Jodhpur, Rajasthan.
अक्षिता (पाखी) को अपने स्कूल हैपी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर-राजस्थान में आयोजित 'टैग दि पिक्चर' कम्पटीशन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

अक्षिता (पाखी) को अपने स्कूल हैपी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर-राजस्थान में आयोजित ''स्पेलोमेनिया" प्रतियोगिता  में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
Akshitaa (Pakhi) secured Second position in 'SPELLOMANIA' Competition in her Happy Hours School, Jodhpur, Rajasthan.


अक्षिता (पाखी) को अपने स्कूल हैपी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर-राजस्थान में आयोजित 'पिक्चर कम्पोजिशन ' प्रतियोगिता  में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
Akshitaa (Pakhi) secured Third position in 'PICTURE COMPOSITION' Competition in her Happy Hours school, Jodhpur, Rajasthan.



अक्षिता (पाखी) अपने सर्टिफिकेट ऑफ़ मेरिट  के साथ।