आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

मूवी-डे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मूवी-डे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, सितंबर 22, 2013

अपूर्वा के फर्स्ट एक्जाम्स

मेरे  हाफ-ईअरली एक्जाम्स 19  सितम्बर  को ख़त्म हो गए।  दो दिन की हाली डे और फिर से क्लासेज आरंभ।

अपूर्वा तो पहली बार स्कूल्स  एक्जाम दे रही है। फ़िलहाल ये प्ले-ग्रुप में हैं और 30 सितम्बर को इनके एक्जाम्स ख़त्म होंगें।

अपूर्वा तो अपने क्लास में काफी अच्छा परफार्म कर रही हैं। अपूर्वा अक्टूबर में 3 साल की हो जाएंगी।





फ़िलहाल दो दिन की हालिडेज हमने खूब इंजॉय की। सटरडे को 'फटा पोस्टर निकला हीरो' तो आज संडे को 'लंच बाक्स' देखी ....अब कल से फिर से पढाई पर ध्यान ...!!

सोमवार, मई 20, 2013

गर्मी की छुट्टियाँ

वाह, गर्मी की छुट्टियाँ। कितने बेसब्री से इंतजार रहता है इसका। 11 मई से हमारे स्कूल बन्द और अब धमाल और मस्ती। सोच रही हूँ कि इन हालिड़ेज़ में पूरा इलाहाबाद घूमूं। यहाँ पर कई हिस्टोरिकल प्लेसेज़ हैं, मुझे उनके बारे में जानना है। पर गर्मी इतनी ज्यादा है की दिन में घर से बाहर निकलने की हिम्मत ही नहीं पड़ती। सारा दिन घर में बीतता है और शाम को पार्क, मॉल, मार्केटिंग और मूवी।

 इन हालिड़ेज़ में हमने दो मूवी देखी - 'छोटा भीम  एंड थार्न आफ दि बाली' और 'गिप्पी'. छोटा भीम तो मेरा फेवरेट सीरियल भी है, इसका कोई पार्ट नहीं छोड़ती, फिर मूवी कैसे छोड़ देती। 


अभी सोच रही हूँ कि गर्मी में कहीं हिल स्टेशन पर घूमने चली जाऊँ, ताकि दिन भर ममा-पापा और अपूर्वा के साथ मस्ती कर सकूँ। 

रविवार, मार्च 04, 2012

इलाहाबाद में एक सप्ताह..


आज हमें इलाहाबाद आए पूरे एक सप्ताह हो गए. एक सप्ताह कैसे बीत गया, पता भी नहीं चला. दिन में पापा का आफिस और शाम को हमारी मस्ती. पापा का आफिस और आवास यहाँ सिविल लाइंस में है, सो शाम होते ही हम सिविल लाइंस घूमने निकल पड़ते हैं. वैसे अभी हम अपने नए घर में शिफ्ट नहीं हुए हैं, वहां पर सफाई का कार्य चल रहा है. यहाँ पापा के निरीक्षण-बंगला में हम लोग ठहरे हुए हैं.

अंडमान में तमाम आइलैंड्स की सैर करते थे, यहाँ पर मॉल में घूमते हैं और खूब खरीददारी करते हैं. पहले दिन मैं यहाँ बिग बाजार गई और मैकडोनाल्ड से अपना मनपसंद हैपी-मील लिया. फिर हम यहाँ के पी. वी. आर. मॉल में भी घूमने गए, मैंने तो खूब खरीददारी की. कल हमने पी. वी. आर. में जोड़ी-ब्रेकर्स मूवी भी देखी...मजेदार लगी यह मूवी. अभी तो मुझे इंतजार है कि कब हम हमने नए घर में शिफ्ट होंगे...!!

रविवार, अगस्त 09, 2009

इस बार का संडे- मूवी-डे

हिप..हिप ..हुर्रे...आज मैंने मूवी देखी. अब आप कहोगे इसमें नया क्या है. यही तो आपको बताने जा रही हूँ. आज थिएटर में मैंने मूवी "लव आजकल" देखी, वो भी पूरी. वैसे इससे पहले भी मैं मूवी देखने गई हूँ, पर हर बार सो जाती थी. मम्मी बताती हैं कि जब मैं चार माह माह की थी तो पहली बार थिएटर में गई थी. वो मूवी थी-"कृष" व जगह थी-बरेली. पर आज तो मैंने कमाल कर दिया, पूरी मूवी बिना सोये देख गई..पॉपकार्न व पेप्सी के साथ कैसे ढाई घंटे बीत गए, पता ही नहीं चला। मूवी के गाने मुझे अच्छे लगे और सबसे अच्छा लगा दीपिका पादुकोण आंटी का रोल। वैसे भी वो मेरी फेवरेट हैं, तभी तो मैं मूवी देखने गई। सैफ अंकल मेरे फेवरेट नहीं हैं पर उनका भी रोल अच्छा है। आप आप पूछोगे ये मूवी कहाँ देखी मैंने, अरे वहीँ जहाँ मैं रहती हूँ...यानी की कानपुर के रेव-3 मल्टीप्लेक्स थिएटर में, वो भी संडे का फर्स्ट शो-12 से3.तो इस बार का संडे भी मजेदार रहा।.......और आपका संडे कैसा रहा। कुछ धमाल मचाया कि नहीं !!!
(और हाँ ...इस बार तो अपनी फोटोग्राफ लगाना भूल ही गई। लीजिये अब लग गई. आपकी पाखी की यह फोटो "आई-नेक्स्ट" अख़बार के 15 जुलाई, 2009 अंक में प्रकाशित हुयी थी. बताइयेगा मैं कैसी लग रही हूँ !!)