आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

जोधपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जोधपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, जुलाई 07, 2018

अलविदा जोधपुर ! अब लखनऊ में मुलाकात @ Akshitaa (Pakhi)

जोधपुर में हम लोग लगभग सवा तीन साल रहे। इस दौरान राजस्थान की तमाम खूबसूरत जगहें घूमने का आनंद लिया। वाकई एक ख़ूबसूरत प्रदेश और यहाँ की अपणायत की तो बात ही निराली है। जब मैं जोधपुर में आई थी तो क्लास 3 में एडमिशन लिया था और अब क्लास 6 में। जिंदगी के तमाम अनुभव भी मुझे यहाँ मिले। अब पापा का यहाँ से लखनऊ के लिए ट्रांसफर हो गया है। इस अवसर पर पापा के ऑफिस की तरफ से हम सभी को शानदार फेयरवेल दिया गया। सभी का प्यार और शुभकामना पाकर बहुत अच्छा लगा। इस दौरान ली गई कुछेक यादगार तस्वीरें - 















अलविदा जोधपुर ! अब शीघ्र ही हम लखनऊ में मिलेंगे। 


शनिवार, मई 05, 2018

जोधपुर में सेल्फी प्वाइंट @ I Love Jodhpur

जोधपुर में हम लोगों को रहते हुए तीन साल से भी ज्यादा हो गए हैं।  इस दौरान हम लोगों ने यहाँ खूब इंजॉय किया।  तमाम फोर्ट्स,पैलेसेज़, हवेलीज के साथ-साथ यहाँ के इतिहास और संस्कृति को भी समझने का मौका मिला। जोधपुर वैसे भी टूरिस्ट्स के लिए एक खूबसूरत जगह है। 
हाल ही में जोधपुर, राजस्थान में आने वाले टूरिस्ट्स और यूथ्स को आकर्षित करने हेतु  'शास्त्री सर्किलपार्क' और 'अशोक उद्यान' में सेल्फी प्वाइंट बनाये गए हैं। 'शास्त्री सर्किल' में I Love Jodhpur तो अशोक उद्यान में I Love Sun City लिखा गया है। 
लोगों में इसके साथ अपनी सेल्फी और तस्वीर लेने का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है, फिर भला हम कैसे पीछे रहते। मम्मी-पापा और प्यारी सिस्टर अपूर्वा के साथ हमने भी खूब पिक्चर्स लीं।



 आप भी जब जोधपुर घूमने आएं तो इस सेल्फी प्वाइंट पर अपनी पिक्चर जरूर लें। 


Pictures at Selfie Point, Shastri Circle Park, Jodhpur, Rajasthan



मंगलवार, अप्रैल 03, 2018

अक्षिता अब क्लास 6 में : नया क्लास, नई बुक्स, नए दोस्त, नई टीचर्स...



आज का दिन दिन मेरे लिए बहुत खास है। आज मैं नई क्लास में प्रमोट हो गई हूँ । अब मैं क्लास-6 की स्टूडेंट हूँ । मेरी प्यारी सिस्टर अपूर्वा भी अब क्लास 2 में आ गई है। 


स्कूल का पहला दिन कितना महत्वपूर्ण होता है । नई टीचर्स, नए दोस्त और उससे भी बढ़कर नई-नई बुक्स। क्लास 6 में तो स्लेबस भी ज्यादा है, सो ज्यादा पढ़ना भी पड़ेगा। नई क्लास के लिए आप सभी की प्यार भरी विशेज़ भी तो मिलेंगी।

सोमवार, अक्टूबर 26, 2015

तुम जियो हजारों साल



हमारी प्यारी सिस्टर अपूर्वा 27 अक्टूबर को पूरे पाँच साल की हो जाएँगी। इनके हैप्पी बर्थ-डे पर आप सबका आशीष, स्नेह और प्यार तो मिलना ही चाहिये !!


अपूर्वा को जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयाँ और प्यार !!

Many-many Happy Returns of the day to our sweet sister Apurva.
Celebrating her Birthday on 27th October.

तुम जियो हजारों साल,साल के दिन हो पचास हजार 
"May you live a thousand years and may each year have a fifty thousand days"

बुधवार, अक्टूबर 14, 2015

नवरात्रि का पर्व



नवरात्रि का पर्व आरम्भ हो चुका है।  इस बार हम यह त्यौहार जोधपुर में मना रहे हैं।  यहाँ पर मेहरानगढ़ स्थित चामुण्डा देवी का मंदिर काफी प्रसिद्ध है।  हमें वहाँ भी जाना है।  कहा जाता है कि जब 1965 का युद्ध हुआ था, तब सबसे पहले जोधपुर को टारगेट बनाया गया था और मां चामुंडा ने चील के रूप में प्रकट होकर जोधपुरवासियों की जान बचाई थी और किसी भी तरह का कोई नुकसान जोधपुर को नहीं होने दिया था। तब से जोधपुर वासियों में मां चामुंडा के प्रति अटूट विश्वास है। 


इस शुभ पर्व पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ और आपका आशीर्वाद व स्नेह तो हमें चाहिए ही !!


शनिवार, अगस्त 29, 2015

बहना ने बहना की कलाई पर राखी बाँधी


आज हमने भी हर साल की तरह रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी सिस्टर अपूर्वा के साथ सेलिब्रेट किया। हम दोनों ने एक दूसरे को कलाई में सुंदर सी राखी बांधी और फिर ढेर सारी चॉकलेट्स और स्वीट्स भी खाई। मम्मी-पापा का ढेर सारा प्यार भरा आशीर्वाद भी हमें मिला।  







आज रक्षाबंधन पर्व को नए परिप्रेक्ष्य में देखने की जरूरत है। इसे भाई-बहन के संबंधों तक सीमित करके देखना और बहन को अशक्त मानते हुए भाई द्वारा रक्षा जैसी दकियानूसी बातों से जोड़ने का कोई औचित्य नहीं रहा। जो समाज बेटियों-बहनों को माँ की कोख में ही खत्म कर देता है, क्या वाकई वहाँ बहनों की रक्षा  का कोई अर्थ है ? आज जिस तरह से समाज में छेड़खानी और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएँ बढ़ रही हैं, वह यह सोचने पर विवश करती हैं कि क्या ऐसा करने वालों की अपनी बहनें नहीं हैं। रक्षाबंधन के दिन बहन की रक्षा का संकल्प उठाना और घर से बाहर निकलते ही बेटियों-बहनों को छेड़ना और उनके साथ बद्तमीजी करना .... यह दोहरापन रुकना चाहिए। अन्यथा हर बहन अपने भाई से यही कहेगी कि- "मुझ जैसा कोई रो रहा है।  क्योंकि, तुम जैसा कोई उसको छेड़ रहा है।  भैया ! क्या तुम ऐसा कर सकते हो कि हर नारी सुरक्षित रहे।  क्या हर नारी को सम्मान दे सकते हो ताकि वो बिना भय के खुली हवा में साँस ले सके।  तभी सही अर्थों में राखी की शान बढ़ेगी।"   

शनिवार, जून 20, 2015

मेरे पापा सबसे प्यारे

पापा  का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे पापा हमें बहुत प्यार करते हैं। सबसे अच्छी बात है कि हमें खूब घुमाते हैं।  और हम लोग जब पापा से कुछ कहते हैं तो वे उसे झट से मान जाते हैं और हमारी सारी फरमाइशें पूरी करते हैं।  जून माह के तीसरे रविवार को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है, इस बार 21 जून को फादर्स-डे है। पर, मेरे पापा सबसे प्यारे, उनके लिए तो हमारा हर दिन ही है।  लव यू पापा !!

















पापा के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें भी यहाँ शेयर कर रही हूँ !!
I Love my Papa too much. You are the best Papa in the world.
Happy Fathers Day with lots of Love and hug.