आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

पार्टी-डे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पार्टी-डे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, अक्टूबर 27, 2022

Happy Birthday to Apurva

Happy Birthday to my cute Sister Apurva . On your special day I wish you a lot of fun, smiles and joy. May each minute of your life be filled with happiness and may this birthday be just perfect for you.    







Happy Birthday to my sweet sister Apurva.  
🎂🌹🎈🎁🎉💐🎂🎈🎁🎉💐          

मंगलवार, मार्च 05, 2019

Exams over, time for Fun @ Akshitaa (Pakhi)

आज हमारे एक्जाम्स ख़त्म हो गए। अब बहुत अच्छा लग रहा है। जल्द ही मैं क्लास 7 में और अपूर्वा क्लास 3 में प्रमोट हो जाएँगी। 

परीक्षाएं ख़त्म होने का आनंद ही कुछ और है। कितना रिलैक्स लगता है। एक्जाम्स में तो कई बार देर रात तक भी पढ़ाई के लिए जागना पड़ता है और फिर सुबह जगकर स्कूल के लिए जाना ! उस पर से ढेर सारी हिदायतें ।



आज तो हमने खूब इंजोय किया। अपनी फेवरेट Baskin Robbins की  Cotton Candy आइसक्रीम खाई।  McDonald's, Sahara Ganj Mall में अपना फेवरेट पिज्जा खाया और अब मूवी की बारी


मंगलवार, दिसंबर 25, 2018

Merry Christmas & New Year Celebration in Lucknow @ Akshitaa (Pakhi)

Merry Christmas & Happy New Year-2019 
क्रिसमस पर्व एवं नव वर्ष-2019 की हार्दिक शुभकामनायें।










Akshitaa (Pakhi) and Apurva with family, enjoying Merry Christmas & Happy New Year-2019 in Lucknow at Sahara Ganj Mall lucknow and  Fun Republic  Mall, Gomatinagar Lucknow.

शनिवार, अक्टूबर 27, 2018

Happy Birthday Girl Apurva

Happy Birthday to my cute sister Apurva. On your special day I wish you a lot of fun, smiles and joy. May each minute of your life be filled with happiness and may this birthday be just perfect for you.










तुम जियो हजारों साल, 
साल के दिन हों पचास हजार। 
अपूर्वा को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएँ और प्यार। 










शुक्रवार, अगस्त 10, 2018

शनिवार, जुलाई 07, 2018

अलविदा जोधपुर ! अब लखनऊ में मुलाकात @ Akshitaa (Pakhi)

जोधपुर में हम लोग लगभग सवा तीन साल रहे। इस दौरान राजस्थान की तमाम खूबसूरत जगहें घूमने का आनंद लिया। वाकई एक ख़ूबसूरत प्रदेश और यहाँ की अपणायत की तो बात ही निराली है। जब मैं जोधपुर में आई थी तो क्लास 3 में एडमिशन लिया था और अब क्लास 6 में। जिंदगी के तमाम अनुभव भी मुझे यहाँ मिले। अब पापा का यहाँ से लखनऊ के लिए ट्रांसफर हो गया है। इस अवसर पर पापा के ऑफिस की तरफ से हम सभी को शानदार फेयरवेल दिया गया। सभी का प्यार और शुभकामना पाकर बहुत अच्छा लगा। इस दौरान ली गई कुछेक यादगार तस्वीरें - 















अलविदा जोधपुर ! अब शीघ्र ही हम लखनऊ में मिलेंगे। 


शनिवार, मार्च 25, 2017

हैप्पी बर्थ-डे पर बच्चों की मस्ती

हैप्पी बर्थ-डे कितना प्यारा शब्द लगता है।  हर कोई अपने इस स्पेशल दिन का इंतज़ार करता है।  बड़े जितने मन से करते हैं, हम बच्चे उतने ही दोगुने मन से।  आखिर घर में बर्थ-डे किसी का हो, पर सबसे ज्यादा मस्ती तो हम बच्चों की ही होती है। 

25 मार्च, इस दिन का हमें बेसब्री से इंतजार रहता है।  
आखिर, इस दिन हमारा हैप्पी बर्थ-डे जो है। 



 वैसे हमारा बर्थडे जिस दिन पड़ता है, स्कूल की हालीडेज़ होती हैं। अत: हम अपना बर्थडे कभी स्कूल  में सेलिब्रेट  नहीं कर पाए।  पर इससे जुडी एक शानदार बात यह है कि अपने हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेशन के अगले वीक ही हम अगली क्लास में प्रमोट हो जाते हैं।  इस बार तो मैं क्लास 5 में चली गई हूँ । सो डबल सेलिब्रेशन का मौका बनता है।  

हर बार नई-नई जगह हैप्पी बर्थ-डे का सेलिब्रेशन। है न मजेदार बात। इस बार 25 मार्च को हम अपना जन्मदिन जोधपुर-राजस्थान में मनाएंगे। कानपुर, पोर्टब्लेयर, वाराणसी, इलाहाबाद के बाद इस बार का जन्मदिन जोधपुर में। 


 हमारे हैप्पी बर्थ-डे पर आप सभी के आशीर्वाद और प्यार का इंतज़ार  रहेगा !!