आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

Mount Abu लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mount Abu लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, जुलाई 02, 2018

सबसे प्यारे मेरे पापा


सबसे  प्यारे मेरे पापा,
मुझको अच्छे लगते हैं।
अपनी खुशियाँ देखें मुझमें,
हरदम हँसते  रहते हैं।  

पापा  मुझको स्कूल छोड़ते,
फिर आफिस चले जाते हैं। 
शाम को फिर लेने आते,
कार में सैर कराते हैं।
पार्क में और माल घुमाते,
चॉकलेट खूब खिलाते हैं।
क्लास में मैं रहूँ अव्वल,
होमवर्क करवाते हैं।


फादर्स-डे (17 जून, 2018) पर अक्षिता (पाखी) का दैनिक युगपक्ष, बीकानेर-राजस्थान में 
प्रकाशित एक बाल-गीत


Summer Vacations in Mount Abu @ Boating in Nakki lake

गर्मी की छुट्टियों (Summer Vacations) का अपना अलग ही आनंद है। यहाँ जोधपुर में काफी गर्मी पड़ती है, इसलिए हम सभी ( मम्मी-पापा, अपूर्वा और मैं यानि अक्षिता (पाखी)  माउंट आबू घूमने चले गए। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है।  यहाँ पर घूमने के लिए ढेर सारी जगहें हैं। पर मुझे तो सबसे अच्छा लगा नक्की लेक, माउन्ट आबू में बोटिंग करने में। सुबह और शाम के समय यहाँ बोटिंग करने में खूब आनंद आता है। यहाँ आपके साथ कुछ पिक्चर्स शेयर कर रही हूँ।  















Enjoying Summer vacation with lots of fun in Mount Abu, Rajasthan.


अक्षिता और 'पाखी की दुनिया' से  अब फेसबुक पर भी जुड़ सकते हैं -


शुक्रवार, जून 22, 2018

अक्षिता व अपूर्वा को उपहार में मिली पुस्तकें - 'मुझे बनना है UPSC टॉपर' और 'शादी बंदर मामा की'


माउंट आबू प्रवास के दौरान वहाँ के SDM निशांत जैन अंकल ने हमें अपनी पुस्तकें 'मुझे बनना है UPSC टॉपर' और 'शादी बंदर मामा की' हमें (अक्षिता (पाखी) और अपूर्वा) उपहारस्वरूप दीं। 2015 बैच के IAS हिन्दी टॉपर  निशांत जैन अंकल एक अच्छे लेखक व बाल साहित्यकार भी हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।


अक्षिता और 'पाखी की दुनिया' से  अब फेसबुक पर भी जुड़ सकते हैं -

गुरुवार, जून 21, 2018

International day of Yoga : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

विश्व भर में 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी, जिसमें उन्होंने कहा:
(Akshitaa (Pakhi) celebrating International day of Yoga, 21 June, 2018)

"योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।"   —नरेंद्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा
(Apurva celebrating International day of Yoga, 21 June, 2018)
जिसके बाद 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।

Positive mind
Positive vibes
(In Picture : Akshitaa (Pakhi) and Apurva celebrating International day of Yoga, 21 June, 2018)