आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

सन्देश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सन्देश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, नवंबर 03, 2025

गौरवशाली पल: क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता वर्ल्ड कप🏏🏆


बेटियों के सपनों को अगर पंख मिलेंगे,

                  वो एक दिन दुनिया भी जीत जाएंगी !!🎖️✨💫

क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप  🇮🇳🏏जीता। वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारत देश की  बेटियों ने वो इतिहास रच दिया है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।

यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी 🏆की नहीं, बल्कि हर भारतीय लड़की के आत्मविश्वास, मेहनत और जज़्बे की जीत है।

मैदान पर हमारे खिलाड़ियों ने जिस दृढ़ निश्चय, एकजुटता और साहस का परिचय दिया, उसने पूरे देश का दिल जीत लिया।

आज भारत की हर बेटी के दिल में एक नई उड़ान, नया भरोसा और नई प्रेरणा जागी है — कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। यह पल हमारे खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

हमारे देश की  बेटियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है और हर दिल को अपार खुशी से भर दिया है। टीम का कभी हार न मानने वाला रवैया भारत की सच्ची भावना को दर्शाता है। यह ऐतिहासिक जीत अनगिनत युवा लड़कियों को अपने सपनों को साकार करने और देश को और गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करेगी। 

टीम इंडिया की इस शानदार सफलता पर  दिल से बधाई और शुभकामनाएं!

आपने भारत का नाम रोशन कर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

जय हिंद! जय भारत !🇮🇳🏆















******************************




गुरुवार, जून 25, 2020

International Yoga Day Celebration with Family : सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 'सेहत का योग'

'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' पर हमने अपने परिवार के साथ घर पर रहकर योगाभ्यास किया। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष भारत सरकार ने लोगों से घर पर रहकर परिवार के साथ 21 जून को योग दिवस मनाने की अपील की थी।  घर पर परिवार के साथ योग करने का अलग ही आनंद है। स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन में अपनाना जरुरी है । हमें तो योगाभ्यास करना अच्छा लगता है। यह हमें मानसिक व बौद्धिक तौर पर सशक्त, शांत व ओजस्वी बनाता है। योग विश्व को भारतीय संस्कृति की अनुपम भेंट है, स्वस्थ और निरोगी जीवन का आधार है। साल के सबसे लम्बे दिन (21 जून) पर सबकी लम्बी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।


















शनिवार, मई 23, 2020

Stay Home Stay Safe @ Hand wash to fight with COVID 19

 कोरोना को हराने के लिए जरूरी है कि, हम सभी घर में ही रहें और कई बार हैंड वाश करें। आप से भी अनुरोध है कि इसका पालन कीजिये।



#StayHomeStaySafe #HandWashing #IndiaFightsCorona #LockDown #Akshitaa #Pakhi #Apurva #Lucknow





सोमवार, अप्रैल 06, 2020

Akshitaa (Pakhi) lights lamp to show unity in fight against corona COVID-19


Yesterday was 5th April 2020 and it was a special day as at 9 PM we had to light candles, diyas or torch lights for 9 minutes so that we can change the darkness of CORONA virus to the brightness of happiness and hope, and to show gratitude towards the doctors, nurses, medical staff and people in emergency services who risk their own lives so that we are safe in our homes. I also lit a candle and a torch with my family members.There was brightness all around at 9 PM of hope. Let's pray that we all will win against CORONA. 



शनिवार, मई 04, 2019

आप भी अपना वोट जरुर दें

 हम बच्चे हैं तो क्या हुआ, वोट देने की अपील तो कर ही सकते हैं। आखिर, इस वोट से हमारा ही भविष्य तो सुरक्षित होगा। इसलिए, लोकतंत्र के इस महापर्व में आप भी अपना वोट जरुर दें। 


(साभार : जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ, 28 अप्रैल 2019)

बुधवार, मार्च 20, 2019

Save the Sparrow @ World Sparrow Day

आज विश्व गौरैया दिवस है।  एक दौर था, जब नन्ही गौरैया की चूं-चूं हर घर में सुनाई देती थी,पर अब यह प्यारी सी चिड़िया विलुप्त होने के कगार पर है। आज 'विश्व गौरैया दिवस' पर इस ओर सोचने की जरूरत है। कॉलर ट्यून में इसकी चहचहाहट सुनने की बजाय वास्तव में इसको जिन्दा रखिये। 


How can we save the sparrow?
Some small tips:
-Make arrangements in your own balcony or garden for the availability of food grains and water for sparrows.

-Try to minimize pollution as much as possible.

-Minimise the use of mobile phones, and use anti-radiation cover to protect yourself and the environment.

रविवार, फ़रवरी 10, 2019

Prime Minister's letter to Apurva on New Year

प्यारी सिस्टर अपूर्वा को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नव वर्ष पर प्राप्त संदेश।
Prime Minister of India Shri Narendra Modi Ji wrote a letter to CMS Lucknow student Apurva Yadav on New Year.

पत्रों की बात ही निराली होती है। सोशल मीडिया और वाट्सएप पर प्राप्त संदेश समय के साथ ओझल हो जाते हैं, पर पत्रों के रूप में प्राप्त संदेश की अपनी अहमियत होती है। उन्हें सहेजने से लेकर, पुस्तकों के रूप में प्रकाशन और आगामी पीढ़ियों तक उनके संचरण में सुविधा होती है। (जैसा कि पापा ने बताया)

प्यारी सिस्टर अपूर्वा को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएँ। 




गुरुवार, जनवरी 24, 2019

राष्ट्रीय बालिका दिवस : सृष्टि की अनुपम भेंट हैं बेटियाँ


सृष्टि की अनुपम भेंट हैं बेटियाँ। वो हँसती हैं तो जिन्दगी बन जाती है।

('राष्ट्रीय बालिका दिवस' पर अमर उजाला में।)
(साभार : अमर उजाला, लखनऊ, 24 जनवरी 2019)





(Aksitaa (Pakhi) & Apurva in the office of father Mr. Krishna Kumar Yadav, Director Postal Services, Lucknow HQ Region, Uttar Pradesh)