आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...
Lucknow लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Lucknow लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, मई 23, 2020
सोमवार, अप्रैल 06, 2020
Akshitaa (Pakhi) lights lamp to show unity in fight against corona COVID-19
Yesterday was 5th April 2020 and it was a special day as at 9 PM we had to light candles, diyas or torch lights for 9 minutes so that we can change the darkness of CORONA virus to the brightness of happiness and hope, and to show gratitude towards the doctors, nurses, medical staff and people in emergency services who risk their own lives so that we are safe in our homes. I also lit a candle and a torch with my family members.There was brightness all around at 9 PM of hope. Let's pray that we all will win against CORONA.
सोमवार, मार्च 23, 2020
Salute to Corona Fighters by Akshitaa (Pakhi) with Family : अक्षिता ने सपरिवार लखनऊ में कर्मवीरों को ताली बजाकर किया सलाम
कोरोना वायरस की इस आपदा में 22 मार्च सारे राष्ट्र ने एक साथ उन कर्मवीरों को सलाम किया, जो अपनी जान की परवाह किये बने लोगों की सेवा में लगे हैं। इसी क्रम में हमने भी अपने मम्मी-पापा और छोटी बहन अपूर्वा के साथ उन कर्मवीरों के जज्बे को नमन किया।
(अलीगंज, लखनऊ स्थित पोस्ट एंड टेलीग्राफ़स ऑफिसर्स संचार कॉलोनी में लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने अपने परिवार संग शाम 5 बजे बॉलकनी में खड़े होकर ताली, थाली और घंटी बजाकर आपात और आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के जज्बे को सलाम किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं अग्रणी महिला ब्लॉगर व लेखिका आकांक्षा यादव, बेटियाँ अपूर्वा व अक्षिता (भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता) भी साथ रहीं।)
गौरतलब है कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील के साथ ही, कोरोना वायरस से लड़ने के इस मुश्किल वक़्त में मुस्तैदी से जुटे कर्मियों के जज्बे को सलाम करने की अपील की थी।
(अलीगंज, लखनऊ स्थित पोस्ट एंड टेलीग्राफ़स ऑफिसर्स संचार कॉलोनी में लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने अपने परिवार संग शाम 5 बजे बॉलकनी में खड़े होकर ताली, थाली और घंटी बजाकर आपात और आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के जज्बे को सलाम किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं अग्रणी महिला ब्लॉगर व लेखिका आकांक्षा यादव, बेटियाँ अपूर्वा व अक्षिता (भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता) भी साथ रहीं।)
शनिवार, मई 04, 2019
मंगलवार, अप्रैल 09, 2019
Akshitaa (Pakhi) promoted to Class 7th in Lucknow
देश के विभिन्न भागों में रहते हुए विभिन्न स्कूलों में पढ़ने का अपना आनंद है। हमने अपनी स्कूलिंग उत्तर प्रदेश में कानपुर से आरम्भ की और उसके पश्चात् पोर्टब्लेयर (अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह), इलाहाबाद, जोधपुर (राजस्थान) और अब लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हमने सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ में क्लास 6 में अध्ययन किया और अब प्रमोट होकर क्लास 7 में आ गए।
इस अवसर पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार लखनऊ के ऑडिटोरियम में एक खूबसूरत प्रोग्राम भी हुआ, जिसमें टॉपर्स को सम्मानित किया गया। मुझे भी यह सम्मान मिला।
स्कूल द्वारा आयोजित समूह गान और कव्वाली में भी हमने पार्टिसिपेट किया।
इस अवसर पर टॉपर्स की मम्मियों को प्रिविलेज दिया गया। हमारी मम्मी ने भी यह गौरव पाया और मम्मी-पापा से हमने एक अच्छी स्टूडेंट होने की वाह-वाही पाई।
फ़िलहाल, क्लास 6 से प्रमोट होकर क्लास 7 में। आप सभी का स्नेहाशीष यूँ ही बना रहे।
रविवार, मार्च 24, 2019
Colours of Holi festival in Lucknow @ Akshitaa (Pakhi)
इस बार हमने अपनी होली लखनऊ में सेलिब्रेट की। रंग और गुलाल के साथ भरपूर होली खेली। सबसे अच्छी बात तो यह रही कि इस होली में हमारे परिवार के सभी सदस्य शामिल थे। आजमगढ़ से दादा-दादी जी आये हुए हैं तो फूफा जी की पोस्टिंग भी लखनऊ में ही है। फिर क्या था, फूफा-बुआ और उनके तीनों बच्चे - अश्लेषा (ख़ुशी), अनन्या (पंखुड़ी) और अविकम। दिन भर होली के रंग तो शाम को गुलाल के संग। ...... साथ में गुझिया और ढेर सारी मिठाईयाँ। वाकई, यह होली एक यादगार होली रही।
होली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें।
Wishing you and loved ones a colourful and joyous holi. May Almighty paint life canvas with colours of health, happiness, success, camaraderie and contentment.
लेबल:
फन एंड मस्ती,
फेस्टिवल-डे,
माई फेमिली,
Lucknow,
UP
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



















































