आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

मंगलवार, सितंबर 17, 2013

अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मलेन, काठमांडू-नेपाल में नन्ही ब्लागर का प्रतिनिधित्व

अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर  सम्मलेन, काठमांडू-नेपाल (13-15 सितम्बर) में जहाँ बड़े लोगों ने भागीदारी की, वहीँ बाल-ब्लागर के रूप में सिर्फ हमने  भागीदारी की। पूरे कांफ्रेंस में हम सबसे छोटे थे और हमसे छोटी थीं अपूर्वा। हमने भी सबकी बातें सुनीं, घूमे-फिरे और इंजॉय किया। आप भी देखिये - 


नन्ही ब्लागर अक्षिता (पाखी) को पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित करते  अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर  सम्मलेन, काठमांडू-नेपाल के संयोजक रवीन्द्र प्रभात अंकल जी के सुपुत्र।



बड़ों के साथ -साथ नन्ही ब्लागर का प्रतिनिधित्व।


ग्रुप फोटोग्राफ : तृतीय अंतर्राष्ट्रीय ब्लोगर सम्मलेन, काठमांडू


अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन, काठमांडू (13 सितम्बर, 2013 ) में पापा कृष्ण कुमार यादव जी को ''परिकल्पना साहित्य सम्मान'' से विभूषित करते नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री तथा संविधान सभा के अध्यक्ष अर्जुन नरसिंह केसी जी । साथ में परिकल्पना के संयोजक रवीन्द्र प्रभात अंकल जी।


 अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन, काठमांडू (13 सितम्बर, 2013 ) में ममा आकांक्षा यादव जी को ''परिकल्पना ब्लॉग विभूषण'' से सम्मानित  करते नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री तथा संविधान सभा के अध्यक्ष अर्जुन नरसिंह केसी जी। साथ में परिलक्षित हैं- पापा श्री कृष्ण कुमार यादव जी , अक्षिता व अपूर्वा, परिकल्पना के संयोजक रवीन्द्र प्रभात अंकल जी  और वरिष्ठ नेपाली साहित्यकार कुमुद अधिकारी अंकल जी।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री तथा संविधान सभा के अध्यक्ष अर्जुन नरसिंह केसी जी और पापा के साथ।


फुर्सत के पल :  अक्षिता (पाखी) के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री तथा संविधान सभा के अध्यक्ष अर्जुन नरसिंह केसी जी।


नेपाली शिक्षा परिषद् का वह हाल जहाँ कार्यक्रम हुआ, के सामने अंकित पिलर। साथ में पापा और अपूर्वा।

Akshita (Pakhi) : पाखी की दुनिया को आप फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं :
https://www.facebook.com/AkshitaaSingh

सोमवार, सितंबर 16, 2013

बनारस से काठमांडू की यात्रा

हमने पिछली पोस्ट में अपने काठमांडू जाने की चर्चा की थी। हम 12 सितम्बर को बनारस से काठमांडू निकले। सच कहिये तो यह मेरी पहली विदेश यात्रा हो गई, वैसे लुम्बिनी तक तो हम पहले ही हो आए हैं। एक लम्बे समय बाद एरोप्लेन से यात्रा और काठमांडू के मौसम ने अंडमान की याद दिला दी। तो चलिए, कुछ यादगार पिक्चर आपसे शेयर करते हैं।



लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, बाबतपुर, वाराणसी के वीआईपी लाउंज में ममा और अपूर्वा के साथ।


लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, बाबतपुर, वाराणसी के वीआईपी लाउंज में एयरपोर्ट मैगज़ीन पढने में तल्लीन पापा


बोर्डिंग से पहले लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, बाबतपुर, वाराणसी पर अक्षिता (पाखी).


बोर्डिंग से पहले लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, बाबतपुर, वाराणसी पर पापा।


तो अब यात्रा आरंभ हो गई ...वाराणसी से काठमांडू जाने के लिए तैयार : एयर इण्डिया के विमान में अपूर्वा और अक्षिता (पाखी)


एरोप्लेन से कुछ यूँ दिखा  बाबतपुर का दृश्य।


बादलों के बीच अद्भुत दृश्य।


अब नीचे काठमांडू दिखने लगा है ...खूबसूरत शहर।


वाह, कितनी सुन्दर घाटियाँ (Vallies). इन घाटियों के बीच ही बसी  है नेपाल की राजधानी काठमांडू।


अब तो एरोप्लेन विंडो से काठमांडू पूरा साफ दिखने लगा है। ढेर सारे मकान, गाड़ियाँ और लोग। 


यह लीजिये, हम पहुँच गए नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर।



बाय-बाय एंड थैंक्स एयर इण्डिया।




विमान से उतरकर अब चले हम एयरपोर्ट से बाहर।


...और लीजिये हम पहुँच गए काठमांडू स्थित अपने होटल में।

अब तो हम थक भी गए हैं। कल 13 सितम्बर को हमें 'अंतर्राष्ट्रीय ब्लोगर सम्मलेन' भी तो अटेंड करना है। कल आपको उसकी भी पिक्चर्स दिखायेंगे ...तब तक के लिए गुड-नाईट एंड बाय !!

मंगलवार, सितंबर 10, 2013

काठमांडू में ब्लागर्स सम्मान : आप आ रहे हैं

आप काठमांडू चल रहे हैं ? फ़िलहाल मैंने तो अपना ट्रिप बना लिया है। अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन (13-14 सितम्बर, 2013 ) में ममा-पापा का सम्मान और हमारी आउटिंग। एक लम्बा समय हो गया प्लेन की यात्रा किए हुए, इस बार एरोप्लेन का आनंद भी उठाते हैं । जब अंडमान में थे तो एरोप्लेन, सी-प्लेन, हेलीकाप्टर, शिप रोजमर्रा की बातें लगते थे, पर यहाँ तो रोड-जर्नी ही ज्यादा होती है।

पिछले दिनों लुम्बिनी गई थी तो मन में यह आया था कि काठमांडू भी जाएंगे और लीजिये हमारी इच्छा पूरी हो गई। पर दुःख इस बात का है की इसके चलते हमें अपने एक्जाम्स के दो पेपर ड्राप करने होंगें। पर कोई बात नहीं, अन्य पेपर में उसको रिकवर कर लेंगे।

ममा-पापा को 'परिकल्पना ब्लॉग विभूषण' और 'परिकल्पना साहित्य सम्मान'  मिलने की ख़बर कई अख़बारों में भी प्रकाशित हुई  हैं, आप भी देख-पढ़ सकते हैं। 
   













 http://epaper.jagran.com/ePaperArticle/24-aug-2013-edition-Allahabad-City-page_6-11494-6280-79.html









सोमवार, सितंबर 09, 2013

नन्ही गौरैया


नन्ही गौरैया 
उड़कर आई नन्ही गौरैया
लान में हमारे। 
चूं-चूं करते उसके बच्चे 
लगते कितने प्यारे।

गौरैया रोज तिनका लाती
प्यारा सा घोंसला बनाती।
चूं-चूं करते उसके बच्चे
चोंच से खाना खिलाती।

रविवार, सितंबर 08, 2013

यह सन्डे हफ्ते में सिर्फ एक बार ही क्यों आता है ??

सन्डे का दिन सबसे बढ़िया होता है। फुल-डे मस्ती। पढाई का कोई टेंशन नहीं। 


इस दिन पापा का भी हालिडे होता है, सो खूब घूमना-फिरना। पी वी आर मॉल में शापिंग और मूवी। 


इधर तो हमने कई मूवी देखी। लास्ट वीक 'सत्याग्रह' देखी तो इस बार ''शुद्ध देसी रोमांस". 



कई बार लगता है कि यह सन्डे हफ्ते में सिर्फ एक बार ही क्यों आता है ??

(यह सारी क्लिक हमारे पापा ने की है)

बुधवार, अगस्त 28, 2013

'माखन चोर' आज आयेंगे ...



आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज कृष्ण जन्माष्टमी है। आज ही तो देर रात माखन चोर श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. कृष्ण जी की बाल- लीलाएं तो मुझे बहुत अच्छी लगती हैं। वे भी तो हम बच्चों जैसे ही खूब शरारतें करते थे और फिर उनकी मैया यशोदा कित्ता डांटती थी। लेकिन कृष्ण जी भी कम नहीं थे, अंतत: मैया को अपनी तरफ कर ही लेते थे और फिर गोपियाँ देखती ही रह जाती थीं। 

और हाँ, कृष्ण जन्माष्टमी तो मेरे लिए इसलिए भी और महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि जन्माष्टमी के दिन ही मेरे पापा और नानी जी का भी जन्म हुआ था. पर सबसे अच्छी बात तो यह है कि आज 28 अगस्त को नानी का जन्मदिन और जन्माष्टमी दोनों साथ पड़ रही है...है न डबल ख़ुशी वाली बात। तो चलिए आप भी हमारी इस ख़ुशी में शरीक होइए !!

नानी जी  को जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई और प्यार।

इस कृष्ण-जन्माष्टमी पर आप लोग भी मुझे ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार दीजियेगा !!

बुधवार, अगस्त 21, 2013

अक्षिता - अपूर्वा का रक्षाबंधन



आज रक्षाबन्धन है। 


 हमने भी अपनी सिस्टर अपूर्वा के साथ इसे सेलिब्रेट किया।


हमने एक-दूसरे को प्यारी-प्यारी राखी बांधी और गिफ्ट भी मिला।



आप सभी को रक्षाबन्धन पर्व पर बधाइयाँ और आपका प्यार व स्नेह तो मिलेगा ही !!


बुधवार, अगस्त 14, 2013

अक्षिता और अपूर्वा का 'स्वतंत्रता दिवस' सेलिब्रेशन


कल स्वतंत्रता दिवस है। इसी दिन देश को आजादी मिली थी। सोचिये कितना अच्छा दिन है यह।  हमारे स्कूल में इसे बड़ी धूम-धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। मुझे लगता है  कि मैं भी जल्दी से बड़ी हो जाऊँ और अपने स्कूल में जाकर झंडारोहण देखूं। अभी तो क्लास सेकेण्ड से ऊपर वालों को ही बुलाया जाता है।


इस बार तो अपूर्वा भी इंडिपेंडेंस-डे  सेलिब्रेट करेगी। अभी तो ये प्ले-ग्रुप में हैं। अब तो अपूर्वा राष्ट्र-गान भी गा लेती है।


हमारे यहाँ कैम्पस में भी झंडारोहण होता है. आखिर हमारा घर भी तो पापा के आफिस-कैम्पस में ही है। चारों तरफ तिरंगे झंडे देखकर बड़ा अच्छा लगता है।तिरंगे को सैलूट करना मुझे भाता है। वैसे लोगों को प्रभात फेरी और मार्च-पास्ट करते हुए देखकर मेरा भी मन उसमें शामिल होने को करता है। मैं भी बड़ी हो जाउंगी तो मार्च-पास्ट में भाग लूंगी और सबसे आगे तिरंगा झंडा लेकर चलूंगी।

!! आप सभी लोगों को भी स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ...जय हिंद !!

शनिवार, अगस्त 10, 2013

तुम जियो हजारों साल ...

दस दिनों के अंतराल में दो हैप्पी बर्थ-डे।  30 जुलाई को ममा का और 10 अगस्त को पापा का जन्म-दिन। वाह, यह तो हमारे लिए सबसे सुन्दर दिन होते हैं और मस्ती भरे भी। पापा को जन्मदिन पर ढेर सारी  शुभकामनाएं और प्यार !!












Akshita (Pakhi) : पाखी की दुनिया को आप फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं :