आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

Sunday, December 25, 2011

आज सेंटा लायेगा ढेर सारे उपहार...हैप्पी क्रिसमस !!

आज तो चारों तरफ क्रिसमस की धूम है. चारों तरफ क्रिसमस-ट्री, लटके हुए खूबसूरत स्टार, जिंगल बेल कितने अच्छे लगते हैं. सेंटा-क्लाज तो मुझे बहुत प्यारा लगता है. मैं सोचती हूँ की वह इस साल मेरे लिए भी खूब गिफ्ट लेकर आए.

मेरे स्कूल की तो पहले से ही छुट्टियाँ हो चुकी हैं. यहाँ अंडमान में तो क्रिसमस का त्यौहार खूब धूम-धाम से मनाया जाता है. हमारे स्कूल में भी 20 दिसंबर को एक क्रिसमस फंक्शन हुआ, बड़ा मजा आया. इसमें हम सभी बच्चे कोई ना कोई रोल निभा रहे थे. मैं तो परी बनी थी.

मेरी छोटी बहन अपूर्वा भी 27 दिसंबर को 1 साल 2 माह माह की हो जाएगी. सो, छुट्टियाँ ही छुट्टियाँ और मस्ती ही मस्ती।




!! आप सभी को क्रिसमस की बधाई और ढेर सारा प्यार !!

!!...हो सकता है सेंटा उपहार लेकर आपके घर भी पहुँच जाये, सो तैयार रहिएगा...!!

7 टिप्पणियाँ:

Ram Shiv Murti Yadav ने कहा…

पाखी, आपको और अपूर्वा को क्रिसमस पर ढेरों बधाई और प्यार.

अजय कुमार झा ने कहा…

आपको भी क्रिसमस की बहुत बहुत शुभकामनाएं

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

आपको देकर जायेगा आज..

दीनदयाल शर्मा ने कहा…

पाखी, आपको और अपूर्वा को क्रिसमस पर ढेरों बधाई-प्यार और बहुत बहुत शुभकामनाएं..

रेखा ने कहा…

आपको और अपूर्वा को भी आज उपहार मिलेंगे ...क्रिसमस की बहुत -बहुत बधाई

आशा ने कहा…

क्रिसमस पर हार्दिक शुभ कामनाएं |
आशा

Dr. Brajesh Swaroop ने कहा…

Belated Happy X-mas.