आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

मंगलवार, जुलाई 29, 2014

ममा का हैप्पी-बर्थ डे



हैप्पी बर्थडे कितना प्यारा शब्द लगता है।  हर कोई अपने इस स्पेशल दिन का इंतज़ार करता है।  बड़े जितने मन से करते हैं, हम बच्चे उतने ही दोगुने मन से।  आखिर घर में बर्थडे किसी का हो, पर सबसे ज्यादा मस्ती तो हम बच्चों की ही होती है। फिर, मम्मा-पापा का बर्थडे तो सबसे स्पेशल होता है।  कितनी तैयारियां करनी पड़ती हैं इसके लिए।  बर्थडे केक, गिफ्ट्स, कार्ड, फ्लावर्स, बैलून, चॉकलेट …… और फिर पार्टी तो बनती है।


 30 जुलाई को हमारी प्यारी ममा का हैप्पी-बर्थ डे है। ममा तो हम लोगों के लिए इतना कुछ करती हैं।  रियली यू आर सो स्वीट ममा। प्यारी ममा को जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयाँ और प्यार। Many-Many happy returns of the day Mom. U r the best Mom.


कोई टिप्पणी नहीं: