आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

Thursday, September 02, 2010

आज माख्नन चोर श्री कृष्ण आयेंगें...




आज कृष्ण जन्माष्टमी है। आज ही तो देर रात माख्नन चोर श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. आज तो ममा ने व्रत भी रखा है और जन्माष्टमी हमारे यहाँ खूब अच्छे से मनाई जाएगी. मैं भी देर रात तक जगकर आज कृष्ण-जन्मोत्सव देखूंगी. कृष्ण जी की बाल- लीलाएं तो मुझे बहुत अच्छी लगती हैं. वे भी तो हम बच्चों जैसे ही खूब शरारतें करते थे और फिर उनकी मैया यशोदा कित्ता डांटती थी. लेकिन कृष्ण जी भी कम नहीं थे, अंतत: मैया को अपनी तरफ कर ही लेते थे और फिर गोपियाँ देखती ही रह जाती थीं. और हाँ, कृष्ण जन्माष्टमी तो मेरे लिए इसलिए भी और महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि जन्माष्टमी के दिन ही मेरे पापा और नानी जी का भी जन्म हुआ था.



इस कृष्ण-जन्माष्टमी पर आप लोग मुझे ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार दीजियेगा !!

35 टिप्पणियाँ:

Smart Indian - स्मार्ट इंडियन ने कहा…

पाखी बेटा, आपको और आपके माता-पिता को भी श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी पर हार्दिक बधाइयाँ!

VIJAY TIWARI 'KISLAY' ने कहा…

पाखी,
पिता जी, नाना जी और आपको भी ढेर सारी बधाइयाँ और शुभ कामनाएँ
- विजय

डॉ टी एस दराल ने कहा…

अरे वाह , जन्माष्टमी के दिन पिता जी और नानी जी का भी जन्म हुआ ।
यह तो अपने आप में ही एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है पाखी बेटा ।

जन्माष्टमी की ढेरों बधाईयाँ और शुभाशीष ।

संजय भास्कर ने कहा…

कृष्ण जन्माष्टमी के मंगलमय पावन पर्व अवसर पर ढेरों बधाई और शुभकामनाये ...

Ashish (Ashu) ने कहा…

are vaah lagta hai aaj sach me spacial hai ki meri pakhi ka blog ek baar me hi open ho gaya...lagta hai kal aapne opera dada se sikayat ki thi, our dekho aaj dada ji sudhar gaye :) aapko janmastmi ki bahut bahut badhai...our khub sari ice creams :) ab pakhi aap milk jaldi pee liya kijiye ku ki aaj se makhn chor bhi aa jayega aap ka milk peene :)... Mata shree our Pita shree se mera pranam kahna...

रावेंद्रकुमार रवि ने कहा…

बहुत बढ़िया!
--
तभी आपके पापा का नाम भी "कृष्ण" ही रखा गया!
--
मेरी तरफ से भी सबको
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बधाई और शुभकामनाएँ!

--
मेरा कान्हा, मेरा मीत ... ... .
आज सुना दे मुझको कान्हा ... ... .

Shiv ने कहा…

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं, बेटा.
खुश रहो.

मनोज कुमार ने कहा…

बहुत बढिया।
आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को श्री कृष्ण जन्म की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

वन्दना ने कहा…

बहुत खूब्।

कृष्ण प्रेम मयी राधा
राधा प्रेममयो हरी


♫ फ़लक पे झूम रही साँवली घटायें हैं
रंग मेरे गोविन्द का चुरा लाई हैं
रश्मियाँ श्याम के कुण्डल से जब निकलती हैं
गोया आकाश मे बिजलियाँ चमकती हैं

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाये

सुलभ § Sulabh ने कहा…

पाखी तुम्हे जन्माष्टमी की बहुत बहुत बधाई!.खूब मिठाई खाना !
पापा सहित पुरे परिवार को बधाई!

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

पाखी ,

जन्माष्टमी की शुभकामनायें ...

पापा को मेरी तरफ से बधाई कहना ...

माखन चोर को आज मक्खन भी फ्रिज में रखा मिलेगा ..चुराने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी :):)

महेन्द्र मिश्र ने कहा…

बहुत सुन्दर प्रस्तुति...
जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाये...
आज आपकी एक लाइना चिट्ठी चर्चा समयचक्र पर
जय श्रीकृष्ण.

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

आपको ढेरों शुभकामनायें। कान्हा का भी जन्मदिन अच्छे से मनाये।

Shah Nawaz ने कहा…

श्री कृष्ण जन्माष्ठमी की बहुत-बहुत बधाई, ढेरों शुभकामनाएं!

Udan Tashtari ने कहा…

बिटिया रानी को श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी पर हार्दिक बधाइयाँ-मम्मी पापा को भी मेरी तरफ से बधाई दे देना. :)

ali ने कहा…

खूब ढेर सारा आशीर्वाद बेटा ! और ...
आपके मम्मी पापा को जन्माष्टमी की बधाईयां

Asha ने कहा…

पाखी, भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर केक काटा या नहीं |बहुत सारी शुभ कामनाओं के साथ ,
आशा

Mayank Bhardwaj ने कहा…

जन्माष्टमी की ढेरों बधाईयाँ और शुभाशीष ।

डा. अरुणा कपूर. ने कहा…

.....जन्माष्टमी की बधाई...अनेको शुभ-कामनाएं!

Shekhar Suman ने कहा…

janmashtmi ki dher saari shubkaamnayein....

Shekhar Suman ने कहा…

paakhi tum bhi krishn ban jaati to aur maza aata na....
wo mukut tum par khub janchega......

Akshita (Pakhi) ने कहा…

@ Ashu Uncle,

कृष्णा को तो मैं अपना दोस्त बना लूंगी . फिर मेरा मिल्क पीने की बजाय वो मेरे लिए ढेर सारा मिल्क और माखन लायेंगें...हा..हा..हा..

Akshita (Pakhi) ने कहा…

@ रवि अंकल,


सही कहा आपने...राज की बात.

Akshita (Pakhi) ने कहा…

@ संगीता आंटी ,
हाँ, अब तो मटकी की जगह फ्रिज हो गया है. हम बच्चों के लिए भी तो चुराने में आसानी होती है.

Akshita (Pakhi) ने कहा…

@ महेंद्र अंकल जी,

चर्चा के लिए आपको ढेर सारा प्यार व आभार.

Akshita (Pakhi) ने कहा…

@ Shekha Suman Uncle,

Thanks...Ab to jarur try karungi.

Akshita (Pakhi) ने कहा…

कृष्ण-जन्माष्टमी पर आप सभी की शुभकामनाओं के लिए ढेर सारा प्यार और आभार !!

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (ਦਰ. ਰੂਪ ਚੰਦ੍ਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ “ਮਯੰਕ”) ने कहा…

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बधाई और शुभकामनाएँ!
--
बाल चर्चा मंच पर भी आपकी चर्चा है!
--
http://mayankkhatima.blogspot.com/2010/09/14.html

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (ਦਰ. ਰੂਪ ਚੰਦ੍ਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ “ਮਯੰਕ”) ने कहा…

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बधाई और शुभकामनाएँ!
--
बाल चर्चा मंच पर भी आपकी चर्चा है!
--
http://mayankkhatima.blogspot.com/2010/09/14.html

सैयद | Syed ने कहा…

शुभकामनायें !!

रावेंद्रकुमार रवि ने कहा…

इस पोस्ट की चर्चा यहाँ है -
कान्हा मेरे मन का मीत : सरस चर्चा (12)

Akshita (Pakhi) ने कहा…

@ मयंक दादा जी,
@ रवि अंकल जी,

चर्चा के लिए आपका आभार और ढेर सारा प्यार.

Dr.R.Ramkumar ने कहा…

शुभकामनाये ...

Ratnesh Kr. Maurya ने कहा…

भगवान कृष्ण का समूचा जीवन ही प्रेरणादायी है...सुन्दर पोस्ट की बधाई.

Ratnesh Kr. Maurya ने कहा…

भगवान कृष्ण का समूचा जीवन ही प्रेरणादायी है...सुन्दर पोस्ट की बधाई.