एकता की ताकत
-
एक बार की बात है,
अब तक हमको याद है.
जंगल में थे हम होते,
पांच शेर देखे सोते.
थोड़ी आहट पर हिलते,
आंख जरा खोल देखते.
धीरे से आंख झपकते,
साथी से कुछ ज्यों कह...
3 घंटे पहले
मेरा नाम अक्षिता है. मम्मी-पापा मुझे प्यार से पाखी नाम से बुलाते हैं. पाखी माने पक्षी या चिड़िया. मैं भी तो एक चिड़िया ही हूँ, जो दिन भर इधर-उधर फुदकती रहती हूँ. अब यहाँ भी फुदक-फुदक करुँगी....
बाइकिंग तो हो गई, अब जरा यहाँ भी एन्जॉय कर लूँ....वाह इट्स मूविंग राउंड एंड राउंड.
अरे ये क्या है...डिस्को भांगड़ा...फन एंड मस्ती का वन मोर चांस...अभी मम्मी-पापा को बोलती हूँ. चलिए अगली बार फिर मिलते हैं !!
मेरा नाम अक्षिता है। मम्मी-पापा मुझे प्यार से पाखी नाम से बुलाते हैं. मुझे भी अपना ये निक-नेम अच्छा लगता है। आप भी मुझे मेरे निक-नेम "पाखी" से बुला/लिख सकते हैं. पाखी माने पक्षी या चिड़िया. मैं भी तो एक चिड़िया ही हूँ, जो दिन भर इधर-उधर फुदकती रहती हूँ. मौसी मुझे लिली नाम से बुलाती है. अब थोड़ा सा मेरे बारे में भी जान लीजिये। मेरा जन्म 25 मार्च, 2006 को हुआ. अब इसे अपने दिमाग की डायरी में नोट कर लीजिये तभी तो आप मुझे जन्मदिन की बधाई देंगे और ढेर सारे गिफ्ट भी. और हाँ ... खूब सारा प्यार और आशीर्वाद भी। मैं पढ़ती भी हूँ- कंगारू किड्स स्कूल, कानपुर में। अब प्ले-ग्रुप से नर्सरी में जाऊँगी. अरे इतना कुछ मैंने बता तो दिया पर अपनी फोटोग्राफ भी तो आपको दिखा दूं. सबसे पहले स्कूल-ड्रेस वाली फोटो देखें और बताएं कि मैं कैसी लग रही हूँ !!!