आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

Sunday, January 01, 2012

नए साल का पहला दिन..


नए साल-2012 का पहला दिन तो खूब मस्ती से बीता. स्कूल की छुट्टियाँ, उस पर से संडे का दिन..सो सबकी छुट्टियाँ.

आज दिन भर मैं खूब घूमी और जब थक गई तो पहुंची अपने फेवरेट फार्चून बे रिसोर्ट. यह अंडमान का एकमात्र 4-स्टार होटल है.

वैसे भी हर संडे को हमारा लंच यहाँ पक्का है, यदि हम पोर्टब्लेयर में हैं.

यहाँ बाहर बैठकर ठंडी हवा में ऱोस आइलैंड और नार्थ-बे आइलैंड को देखना बहुत खूबसूरत लगता है. यहाँ लगी हाथ में तीर-धनुष लिए 'जारवा' की यह स्टैचू तो मुझे बहुत अच्छी लगती है.

यहाँ का खाना काफी लजीज होता है. कभी भी यहाँ आयें तो इनका बुफे-सिस्टम ट्राई करें. एक साथ ढेर सारी वैरायटी... और हम बच्चों को चाहिए ही क्या.


ममा-पापा और अपूर्वा के साथ घूमना वाकई मजेदार रहा..पता ही नहीं चला कि नए साल का पहला दिन कैसे बीत गया. अभी शाम को तो बीच पर भी मस्ती करनी है..तब तक बाय-बाय.

!! आप सभी लोगों को नए साल पर फिर से ढेर सारी बधाइयाँ और प्यार !!





















17 टिप्पणियाँ:

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

फुलटॉस मस्ती के लिये बधाई हो।

Ram Shiv Murti Yadav ने कहा…

पाखी का नव-वर्ष का पहला दिन तो बहुत खूबसूरत रहा...आपको और अपूर्वा को नव-वर्ष पर ढेरों बधाई और आशीर्वाद.

Ram Shiv Murti Yadav ने कहा…

सारी फोटुयें भी बढ़िया हैं...एकदम नेचुरल.

रावेंद्रकुमार रवि ने कहा…

ऐसे ही मस्ती में बीतें नए साल के बाक़ी दिन!

यशवन्त माथुर (Yashwant Mathur) ने कहा…

Very Good !

आपको नव वर्ष 2012 की हार्दिक शुभ कामनाएँ।
---------------------------------------------------------------
कल 02/01/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
धन्यवाद!

Sanju ने कहा…

नववर्ष मंगलमय हो।

रेखा ने कहा…

आप ऐसे ही हर दिन खुश रहें और मस्ती करते रहें ...

दीनदयाल शर्मा ने कहा…

नया अब साल आया है, नया फिर साल आयेगा..
तेरा जुनून है जिंदा..सदा खुशियाँ ही पायेगा..आप ऐसे ही हर दिन खुश रहें और मस्ती करते रहें ..

केवल राम : ने कहा…

हार्दिक बधाई ...!

Udan Tashtari ने कहा…

enjoy karo khoob!!

नव वर्ष पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनायें।

-समीर लाल

Shahroz ने कहा…

इसे कहते हैं, शुभारम्भ अच्छा तो पूरा साल अच्छा..खूब मस्ती करें आप और खूब नाम भी कमायें.

Shahroz ने कहा…

..मुंह में पानी भी आ गया..हा..हा..हा..

Reena Maurya ने कहा…

नए साल को तो अपने बहूत अच्छी तरह से मनाया है.
.नववर्ष आपके जीवन में अपार खुशिया लेकर आये....

सदा ने कहा…

नववर्ष की शुभकामनाएं ।

Dr.Nidhi Tandon ने कहा…

हैप्पी न्यू इयर ...यह मस्ती सारे साल जारी रखना.

chirag ने कहा…

masti masti and masti
bachpan ke din hote hain isliye hai
happy new year pakhi

mere blog par bhi aaiyega
umeed kara hun aapko pasand aayega
http://iamhereonlyforu.blogspot.com/

Shyama ने कहा…

नव वर्ष आपके खाते में और भी उपलब्धियां और सम्मान दर्ज करे. शुभकामनाओं सहित.